{"_id":"62aa07a5b0d4a731c9273f96","slug":"b-praak-newborn-baby-died-at-birth-time-singer-said-the-most-painful-phase-we-are-going-through","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B Praak: मशहूर सिंगर बी प्राक के नवजात बच्चे का निधन, पोस्ट शेयर कर बयां किया अपना दर्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B Praak: मशहूर सिंगर बी प्राक के नवजात बच्चे का निधन, पोस्ट शेयर कर बयां किया अपना दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बी प्राक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर सिंगर बी प्राक अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए काफी उत्साहित थे लेकिन अब सिंगर ने एक बुरी खबर दी है। बी प्राक की पत्नी मीरा ने बेटी को जन्म दिया था, जिसका जन्म के कुछ समय बाद ही निधन हो गया। इस घटना ने बी प्राक और मीरा को पूरी तरह तोड़ दिया है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया है। इस पोस्ट में सिंगर ने बताया कि वह इस समय सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।
2 of 4
पत्नी के साथ बी प्राक
- फोटो : सोशल मीडिया
बी प्राक ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'काफी दुख के साथ मुझे बताना पड़ रहा है कि जन्म के समय हमारे नवजात बच्चे का निधन हो गया है। माता-पिता के रूप में हम जिस वक्त से गुजर रहे हैं। वह सबसे ज्यादा दर्दनाक है। हम सभी डॉक्टर्स और स्टाफ के प्रयासों के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हम इस दुख से टूट गए हैं। हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस समय हमारी निजता का ध्यान रखें। मीरा और बी प्राक।'
बी प्राक के इस पोस्ट के बाद फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक दुख व्यक्त कर रहे हैं। राजीव अदातिया ने लिखा, 'आपके लिए ढेर सारा प्यार भेज रहा हूं। मजबूत रहो।' करण जौहर ने लिखा, 'मेरे विचार और प्रार्थनाएं आप दोनों के साथ हैं।' वहीं, अभिनेत्री गौहर खान ने लिखा, 'भगवान आपको और आपकी पत्नी को मजबूत रखे।' इसके अलावा, नीति मोहन, मीका सिंह, अली गोनी, नेहा धूपिया समेत कई स्टार्स ने पोस्ट पर कमेंट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बी प्राक-मीरा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बी प्राक और मीरा ने 4 अप्रैल 2019 को शादी रचाई थी। शादी के बाद साल 2020 में दोनों बेटे के माता-पिता बने, जिसका नाम अदब है। वहीं, इसी साल अप्रैल के महीने में ही सिंगर ने खुलासा किया था कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं और वह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।