{"_id":"5aaa599c4f1c1b90778b5aa1","slug":"baaghi-2-song-mundiyan-in-legal-trouble-accused-of-plagiarism-and-copyright-infringement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'बागी-2' के गाने के लिए टाइगर श्रॉफ को लीगल नोटिस, मेकर्स भी लपेटे में, 5 करोड़ रुपये की मांग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म 'बागी-2' के गाने के लिए टाइगर श्रॉफ को लीगल नोटिस, मेकर्स भी लपेटे में, 5 करोड़ रुपये की मांग
Thu, 15 Mar 2018 05:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Mar 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
baaghi 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ ही हफ्ते पहले टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म 'बागी-2' का गाना 'मुंडेया' रिलीज किया गया। यह इतना हिट हुआ कि फिल्म रिलीज से पहले ही गाना पार्टियों की शान बन चुका है। हालांकि, अब इस गाने की वजह से फिल्म मेकर्स मुश्किल में फंस गए हैं। गीतकार चरनजीत सिंह माकड़ ने फिल्म के प्रोड्यूजर्स के साथ-साथ इसके लेखक, गायक, संगीतकार और हीरो पर केस ठोका है। साथ ही पांच करोड़ रुपये की मांग भी की है।
2 of 6
Mundiyan Song
फिल्म 'बागी-2' के डायरेक्टर अहमद खान, म्यूजिक लेबल टी-सीरीज, लिरिसिस्ट जिनी दीवान, म्यूजिक कंपोजर संदीप शिरोडकर, प्लेबैक गायक नवराज हंस, पलक मुच्छल और टाइगर श्रॉफ को लीगल नोटिस भेजा गया है। गीतकार चरनजीत सिंह माकड़ ने इस मामले में सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी और इंडियन परफॉर्मिंग राइट्स सोसाइटी लिमिटेड को भी अप्रोच किया है।
3 of 6
Mundiyan Song
'बागी-2' का गाना 'मुंडेया' साल 1996 में इसी नाम से आए पंजाबी गायक लभ जांजुआ के गाने का नया वर्जन है। लभ जांजुआ के इस गाने को 'पंजाबी एमसी' म्यूजिक लेबल से रिलीज किया गया था और वह गाना भी सुपरहिट था। इस गाने को चरनजीत सिंह माकड़ ने लिखा था। चरनजीत सिंह का आरोप है कि फिल्म 'बागी-2' के मेकर्स ने गाने का रीमिक्स बनाने से पहले ना तो उनकी रजामंदी ली, ना ही उन्हें इसके एवज में रॉयल्टी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Mundiyan Song
साल 2002 में इस गाने को ब्रिटिश-पंजाबी गायक रजिंदर सिंह राय ने भी रीमिक्स किया था और इसमें भांगड़ा बीट्स जोड़े थे। वह वर्जन भी काफी हिट हुआ था। तब ओरिजनल गाना लिखने वाले माकड़ और गायक जांजुआ ने गाने पर कॉपीराइट हासिल कर ली जिसके बाद बिना उनकी लिखित रजामंदी के किसी भी भाषा में इस गाने का रीमिक्स करना गैर-कानूनी हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
Mundiyan Song
'मिरर' को दिए इंटरव्यू में माकड़ ने कहा, 'जब मैंने 'मुंडेया' का हिन्दी वर्जन देखा तो मुझे धक्का लगा। गाने के पहले दो लाइन्स के शब्द और आखिरी अंतरा बदल दिया गया है मगर यह अभी भी हमारा ही गाना है।' माकड़ ने बताया कि जब उन्होंने इस सिलसिले में फिल्म 'बागी-2' के प्रोड्यूजर साजिद नाडियाडवाला को संपर्क किया तो उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। माकड़ का कहना है कि मेकर्स ने ना सिर्फ चीटिंग की है बल्कि लभ जांजुआ जैसे लेजेंड गायक की बेइजज्ती भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।