{"_id":"594524de4f1c1b34668b473d","slug":"baahubali-ex-girlfriend-kajal-aggarwal-centre-of-topless-photoshoot-celebrating-32-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निर्देशक से धोखा खा चुकी है काजल अग्रवाल, बिना बताए शूट किया था 'किस सीन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निर्देशक से धोखा खा चुकी है काजल अग्रवाल, बिना बताए शूट किया था 'किस सीन'
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
काजल अग्रवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजल अग्रवाल दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं। आज ये हीरोइन अपना 32 वां बर्थडे मना रही हैं। जीं हां काजल को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि काजल के अपने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग का शौक था। कम उम्र में ही काजल ने साउथ इंडियन फिल्मों में अपना सिक्का जमा लिया था लेकिन वो सबसे ज्यादा फेमस हुई थी रणदीप हुड्डा के साथ लिपलॉक सीन देकर।
काजल अग्रवाल
फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' की स्क्रिप्ट में लिपलॉक का सीन नहीं था न ही काजल को इसके बारे में बताया गया था क्योंकि काजल मना कर देतीं। इसके लिए उन्हे बताया गया कि सीन में उन्हे हग करना है लेकिन जब शूटिंग के समय रणदीप ने उन्हे किस किया तो पहले तो खिसिया गईं लेकिन बाद में डायरेक्टर वे जब इसकी तारीफ की तो वो समझ गई कि आखिर माजरा क्या है।
काजल अग्रवाल
काजल जब अपने अभिनय के दम पर अपनी पहचान बनाने में लगी थीं तो उस समय उन्होंने FHM नाम की मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया लेकिन बाद में मैगजीन ने काजल की टॉपलेस फोटो अपने कवर पेज पर छापी जिसके लिए विवाद हुआ क्योंकि काजल के अनुसार उन्होंने ऐसी कोई फोटो को शूट में दिया ही नहीं और उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
काजल अग्रवाल
काजल ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन एक समय था जब 'बाहुबली' यानि प्रभास के साथ काजल के अफेयर की खबरों से फिल्मी गलियारा गर्माया रहता था लेकिन ये रिश्ता किसी मुकाम पर पहुंचने से पहले ही टूट गया था।
विज्ञापन
काजल अग्रवाल
फिल्मों से अलग असल लाइफ में काजल बेहद चुलबुल हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि उनके घर का नाम काजू है। काजल के फिल्मी सफर की बात करें तो फिल्म 'मगधीरा' का नाम जरूर आता है। 'मगधीरा' उनके करियर की उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है | उस समय इस फिल्म ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था|