{"_id":"5b17c6274f1c1bda6e8b687c","slug":"baahubali-katappa-speak-up-about-rajinikanth-entry-in-politics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कटप्पा' को नहीं पसंद आ रही रजनीकांत की राजनीति, दिया ऐसा बयान तिलमिला सकते हैं लाखों फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कटप्पा' को नहीं पसंद आ रही रजनीकांत की राजनीति, दिया ऐसा बयान तिलमिला सकते हैं लाखों फैंस
Wed, 06 Jun 2018 05:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jun 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कटप्पा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों रजनीकांत अपनी फिल्म 'काला' के अलावा राजनीति में एंट्री को लेकर भी चर्चा में हैं । माना जा रहा है कि रजनीकांत अगर अपनी पार्टी के साथ राजनीति में उतरते हैं तो उन्हें फैंस का खूब सपोर्ट मिलेगा । वहीं 'बाहुबली' के कटप्पा यानी सत्यराज ने रजनीकांत पर निशाना साधा है ।
2 of 5
सत्याराज 'कटप्पा' को सीन समझाते निर्देशक एस एस राजामौली
सत्यराज ने एक इवेंट में कहा, 'ये सब बस एक बिजनेस है । एक रियल नेता वो होता है जो अन्याय के खिलाफ लड़ता है । लेकिन कुछ लोग इसे बिजनेस की तरह ले रहे हैं और इसे आध्यात्मिक राजनीति कह रहे हैं ।' बता दें कि कुछ दिन पहले रजनीकांत हिमालय की यात्रा पर गए थे।
3 of 5
katappa
इस पर कटप्पा ने कहा, 'उसका हमसे क्या मतलब? क्या हम लोग शांति की तलाश के लिए पहाड़ों पर जाते हैं । हमने पेरियार में पढ़ाई की है, मैं पहले से शांति में हूं । मुझे कही जाने की जरूरत नहीं है । जब मैं सुबह ब्रश करता हूं तो शांति से करता हूं । जब शेविंग करता हूं वो शांति से करता हूं । इडली खाता हूं वो भी शांति से खाता हूं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कटप्पा
कटप्पा की इन बातों से साफ है कि वो रजनीकांत के राजनीति में आने के फैसले से कुछ खास खुश नहीं हैं । बता दें कि इससे पहले फिल्म 'बाहुबली-2' की रिलीज के दौरान सत्यराज के कावेरी नदी पर दिए कन्नड़ विरोधी बयान पर विवाद शुरू हो गया था ।
विज्ञापन
5 of 5
सत्यराज
सत्यराज के इस बयान से कर्नाटक के लोग नाराज हो गए थे । जिसके बाद फिल्म का कर्नाटक में विरोध हुआ था । विवाद को शांत करने के लिए सत्यराज ने अपने बयान पर माफी मांगी थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।