{"_id":"61e3c4a877c80c4b94188074","slug":"bachchan-pandey-set-catches-fire-while-akshay-kumar-kriti-sanon-were-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bachchan Pandey: 'बच्चन पांडे' के सेट पर लगी आग, घटना के वक्त अक्षय कुमार और कृति सेनन कर रहे थे शूट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bachchan Pandey: 'बच्चन पांडे' के सेट पर लगी आग, घटना के वक्त अक्षय कुमार और कृति सेनन कर रहे थे शूट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म बच्चन पांडे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस बीच 'बच्चन पांडे' के सेट पर आग लगने की खबरें सामने आ रहीं हैं।
2 of 4
बच्चन पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस समय मेकर्स फिल्म के पैचवर्क पर काम कर रहे हैं। यही वजह है कि शनिवार को सेट पर अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कृति सेनन पैचवर्क की शूटिंग करने में व्यस्त थे। इसी दौरान सेट पर किन्हीं कारणवश आग लग गई। खबरों के अनुसार आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया था और किसी तरह के नुकसान होने की पुष्टि नहीं की गई है।
3 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अपने अगले प्रोजेक्ट में इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। अक्षय कुमार ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए दी है। जानकारी के मुताबिक फिल्म का नाम सेल्फी होगा और इसका निर्देशन राज मेहता करेंगे। फिल्म का निर्माण (स्वर्गीय) अरुणा भाटिया, हिरू यश जौहर, सुप्रिया मेनन, करण जौहर, पृथ्वीराज सुकुमारन, अपूर्व मेहता और लिस्टिन स्टीफन द्वारा किया जाएगा और यह फिल्म 2022 में सिनेमाघरों में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वरुण धवन, कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म की शूटिंग कर रहीं हैं कृति
वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेत्री कृति इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट भेड़िया की शूटिंग में बिजी हैं। उनके साथ इस फिल्म में अभिनेता वरुण धवन भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।