फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: गुलशन कुमार की बायोपिक पर आमिर अडिग, जानिए टी सीरीज संस्थापक की फिल्म पर कब शुरू होगा काम

Sun, 16 Jan 2022 11:06 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:06 AM IST
विज्ञापन
EXCLUSIVE: Aamir Khan is firm on Gulshan Kumar biopic, know when the work on TSeries founder film will start
नदीम, गुलशन कुमार और श्रवण - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

देश की अव्वल नंबर फिल्म और म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की बायोपिक की शूटिंग भले इस साल शुरू न हो पाए लेकिन ये फिल्म बंद नहीं हुई है। हिंदी फिल्म जगत में पिछले हफ्ते भर से इस बात को लेकर कानाफूसी हो रही है कि आमिर खान ने फिल्म ‘मुगल’ छोड़ दी है लेकिन ऐसा है नहीं। ये फिल्म पांच साल पहले अक्षय कुमार के साथ शुरू होनी थी लेकिन बाद में फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और अक्षय के बीच कथित अनबन के बाद आमिर खान ने इस फिल्म में गुलशन कुमार का किरदार करने के लिए हामी भरी। फिल्म को लेकर आमिर अपनी निर्माणाधीन फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का काम खत्म करने के बाद काम शुरू करेंगे। आमिर खान के करीबी सूत्र बताते हैं कि ये फिल्म उनकी प्राथमिकताओं में अब भी शामिल है।

EXCLUSIVE: Aamir Khan is firm on Gulshan Kumar biopic, know when the work on TSeries founder film will start
गुलशन कुमार - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

देश में फिल्म और भक्ति संगीत को घर घर पहुंचाने का काम टी सीरीज ने उस दौर में किया जब कैसेटों के दाम आम इंसान की पहुंच के बाहर हुआ करते थे। गुलशन कुमार ने दिल्ली एनसीआर में कैसेट बनाने की फैक्ट्रियां लगाकर पहले तो हिट गानों के कवर वर्जन सस्ते में  बेचने शुरू किए और फिर नई फिल्मों के म्यूजिक राइट्स खरीदकर उन्हें भी लोगों तक कम दामों में पहुंचाना शुरू किया। सोनू निगम के गाए मोहम्मद रफी के गानों ने टी सीरीज को खूब तरक्की दी। और, अनुराधा पौडवाल ने यही काम नए फिल्मी गानों में किया। फिल्मों के म्यूजिक राइट्स को लेकर ही गुलशन कुमार की हत्या हुई और इस मामले में अंडरवर्ल्ड का हाथ सामने आया। उन दिनों की मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम श्रवण के नदीम उसके बाद से भारत ही नहीं लौटे।

EXCLUSIVE: Aamir Khan is firm on Gulshan Kumar biopic, know when the work on TSeries founder film will start
गुलशन कुमार और मुगल पोस्टर - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार अपने पिता के संगीत उद्योग का सबसे बड़ा सितारा बनने की कहानी दर्शकों तक पहुंचाने का अरसे से प्रयास करते रहे हैं। गुलशन कुमार खुद को म्यूजिक मुगल कहलाना पसंद करते थे और इसीलिए जब उनकी पत्नी सुदेश कुमारी ने इस पूरे संघर्ष को दुनिया के सामने पेश करने की अपने बेटे भूषण के सामने इच्छा जताई तो इस बायोपिक का नाम भी ‘मुगल’ ही रखा गया। फिल्म के पोस्टर पर इसकी वर्तनी को लेकर अक्सर लोगों को भ्रम रहा लेकिन फिल्म का हिंदी में नाम ‘मुगल’ ही था। 15 मार्च 2017 को जारी फिल्म के पोस्टर पर अक्षय कुमार का नाम अंकित है। अक्षय कुमार ने तब इस पोस्टर को ट्वीट भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
EXCLUSIVE: Aamir Khan is firm on Gulshan Kumar biopic, know when the work on TSeries founder film will start
गुलशन कुमार और अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

आमतौर पर अक्षय कुमार अभिनीत सारी फिल्मों में उनकी कंपनियों में से किसी एक कंपनी का नाम बतौर निर्माता जरूर शामिल होता है और फिल्म के मुनाफे में उनकी मोटी हिस्सेदारी भी होती है। लेकिन, फिल्म ‘मुगल’ के पोस्टर में ऐसा नहीं हुआ। बल्कि, पोस्टर पर नाम दिखा अक्षय कुमार के सबसे करीबी दोस्त विक्रम मल्होत्रा का जिन्होंने वॉयकॉम18 की नौकरी छोड़ने के बाद अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी खोली, अंबुदंशिया और इस कंपनी के साथ अक्षय कुमार लगातार फिल्में भी करते रहे हैं। उनकी एक वेब सीरीज भी इसी कंपनी के साथ प्राइम वीडियो पर प्रस्तावित है। विक्रम, अक्षय और भूषण के बीच इस फिल्म को लेकर जो भी हुआ हो, वह तो कभी सामने नहीं आया। खबर पूरे फिल्म जगत में ये फैली कि अक्षय कुमार ने फिल्म ‘मुगल’ करने से इंकार कर दिया है। और, इसके तुरंत बाद भूषण ने उनसे बड़े सितारे आमिर खान के नाम का एलान कर दिया।

विज्ञापन
EXCLUSIVE: Aamir Khan is firm on Gulshan Kumar biopic, know when the work on TSeries founder film will start
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

फिल्म ‘मुगल’ में आमिर के लीड रोल करने की खबर को भी चार साल होने को हैं। उनकी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ भी तब से ही बन रही है। इसे दिसंबर 2020 में रिलीज होना था लेकिन कोरोना के चलते ये बीते दिसंबर भी रिलीज नहीं हो पाई। अब इसके इस साल 14 अप्रैल को रिलीज होने का मुहूर्त निकला है। कोरोना की तीसरी लहर भी मुंबई में अपने शीर्ष पर पहुंचकर स्थिर होती दिख रही है और अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले महीने के आखिर तक हालात सामान्य होने शुरू हो जाएंगे। अगर ये फिल्म अप्रैल में रिलीज हो जाती है तो उसके बाद आमिर बतौर अभिनेता अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर देंगे। ‘मुगल’ के अलावा आमिर के पास एक और फिल्म भी है। इसके अलावा बतौर निर्माता वह अपनी पूर्व पत्नी व फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म शुरू कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed