अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' 18 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज होने से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई थी, इसी वजह से फैंस को अक्षय कुमार की इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन अब 'बच्चन पांडे' फैंस के बीच कुछ खास कमाल दिखाती नजर नहीं आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए अभी महज छह दिन हुए हैं और पहले वीकेंड के बाद से ही इस फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जो मेकर्स और अक्षय कुमार के लिए अच्छी खबर नहीं है। फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो कुछ खास नहीं है।
Bachchan Pandey Collection Day 6: सिनेमाघरों में ‘बच्चन पांडे’ की हालत खराब, मंगलवार से भी कम रहा छठे दिन का कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठे दिन का कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' की कमाई में बुधवार को गिरावट देखी गई। फिल्म ने मंगलवार को लगभग तीन करोड़ का कलेक्शन किया था और अब बुधवार को इससे भी कम कमाई हुई है। बुधवार यानी छठे दिन 'बच्चन पांडे' ने लगभग 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 46.21 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। मौजूदा चलन को देखते हुए, बॉक्स ऑफिस पर 'बच्चन पांडे' को अपने पहले हफ्ते के आखिर तक में 50 करोड़ का कलेक्शन करने में भी काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।
'बच्चन पांडे' का डे वाइज कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' को विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने कड़ी चुनौती दी है। 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन अब तक फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है, जिसका असर 'बच्चन पांडे' के कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है। 'बच्चन पांडे' ने पहले दिन 13.35 करोड़, दूसरे दिन 12 करोड़ और तीसरे दिन यानी पहले रविवार को भी 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद से ही फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है। सोमवार को फिल्म ने महज 3.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद मंगलवार को फिल्म ने 3 करोड़ की कमाई की।
इन फिल्मों नजर आएंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में कृति सेनन और अरशद वारसी नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। ये फिल्म फैंस को खास पसंद नहीं आई। ऐसे में अब दर्शक अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। अक्षय की फिल्म 'पृथ्वीराज' 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है और माना जा रहा है कि ये अक्षय कुमार की बड़ी फिल्मों में से एक रहेगी। इसके अलावा, अक्षय के पास 'राम सेतु', 'रक्षा बंधन' और 'मिशन सिंड्रेला' जैसी फिल्में भी हैं।