उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक 50 वर्षीय महिला के साथ हुए दर्दनाक सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस मामले में गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महिला पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वह शाम के समय न गई होती तो ऐसी घटना न होती। चंद्रमुखी के इस बयान के बाद बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भड़क गई हैं।
Budaun Case: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने पीड़िता पर मढ़ा दोष, तापसी, उर्मिला और पूजा भट्ट ने लगाई फटकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने चंद्रमुखी के बयान को शर्मनाक बताते हुए लिखा, 'अगर इस देश में ऐसी मानसिकता के लोग नहीं होते तो ऐसी घटना नहीं होती।
If people with her kind of thinking didn’t exist in this country toh aisi ghatna nahi hoti. #Hopeless #Shame https://t.co/Zcs7iYaWV4
वहीं इस मामले पर अभिनेत्री और शिवसेना नेता उर्मिला मातोंडकर ने लिखा, 'यही वह मानसिकता है जिसे अंदर से बदलने की जरूरत है..तब तक बेहतरी की कोई उम्मीद नहीं है। एक महिला कैसे किसी एक महिला को ही गुनहगार कह सकती है। दुखी करने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण बात है।'
This mentality is what needs to change from within..n till then there is no hope of betterment 🙏🏼 How can women only victimise other women like this..sad n unfortunate
@NCWIndia @sharmarekha https://t.co/xMNE9yFUJ2
पूजा भट्ट ने ट्विटर पर रेखा शर्मा और राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग करते हुए लिखा, 'रेखा जी क्या आप इस बयान से सहमत हैं। क्या आपको भी यही लगता है कि महिला का गलत समय में मंदिर जाने के लिए बाहर निकलना ठीक नहीं था।'
Respected @NCWIndia @sharmarekha Do you stand by this statement by your representative in context to the Badaun rape case. Kindly clarify if you agree with your representative that the victim was at fault for stepping out to visit a temple unaccompanied and at the time she did. https://t.co/45OosCgLu5
इस पर रेखा शर्मा ने जवाब देते हुए लिखा कि मैं चंद्रमुखी देवी के बयान से सहमत नहीं हूं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पूरा अधिकार है कि वे अपनी इच्छा से जब चाहें, जहां चाहें घूम सकती हैं। महिलाओं के लिए स्थानों को सुरक्षित बनाना समाज और राज्य का कर्तव्य है।
वरुण धवन के काम फिर आएंगे श्रीराम, हिचकोले खाते करियर में टर्निंग प्वाइंट बनेगी इस फौजी की बायोपिक