सब्सक्राइब करें

Bade Miyan Chote Miyan: 'बड़े मियां छोटे मियां' का जॉर्डन शेड्यूल हुआ पूरा, कीचड़ में सने दिखे अक्षय-टाइगर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 01 Feb 2024 05:32 PM IST
सार

'बड़े मियां छोटे मियां' का जॉर्डन शेड्यूल पूरा हो गया है। अक्षय कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए दिलचस्प तस्वीर साझा की है। पोस्ट का कैप्शन भी फैंस का खासा उत्साह बढ़ा रहा है। 
 

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan Jordan schedule Wrap Up Akshay Kumar Tiger Shroff masti in mud picture goes viral
बड़े मियां छोटे मियां जॉर्डन शेड्यूल रैपअप - फोटो : सोशल मीडिया

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही 'बड़े मियां छोटे मियां' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म के मनमोहक पोस्टरों की रिलीज ने फैंस के बीच उत्साह बरकरार रखा है। साथ ही इसका टीजर दर्शकों को बेहद पसंद आया है। इसी कड़ी में अब अक्षय कुमार की नई पोस्ट भी फैंस का दिल जीतने में सफल रही है। अभिनेता ने एक बेहद मजेदार तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि फिल्म का जॉर्डन शेड्यूल अब पूरा हो गया है। 

Trending Videos
Bade Miyan Chote Miyan Jordan schedule Wrap Up Akshay Kumar Tiger Shroff masti in mud picture goes viral
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार और टीम ने आखिरकार 'बड़े मियां छोटे मियां' का जॉर्डन शेड्यूल पूरा कर लिया है। अक्षय कुमार ने शूट खत्म होने की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। यह पोस्ट एक तस्वीर है, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ कीचड़ में सने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अभिनेता का मजेदार कैप्शन भी दर्शकों को खूब लुभा रहा है। अक्षय ने लिखा है, 'उन्हीं पुराने मीम्स से थक गया हूं, यहां कुछ नया मड-टेरियल है।'

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan Jordan schedule Wrap Up Akshay Kumar Tiger Shroff masti in mud picture goes viral
फिल्म: बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पोस्ट के कैप्शन में अक्षय कुमार ने आगे लिखा है, 'इस तरह हमने जॉर्डन के डेड सी में बड़े मियां छोटे मियां के इस यादगार शेड्यूल के अंत का जश्न मनाया। यह एक रैप है। बड़े मियां छोटे मियां, ईद 2024 के अवसर पर रिलीज हो रही है।' पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'फिल्म तो ब्लॉकबस्टर है बॉस।' दूसरे ने तस्वीर को देखकर प्रतिक्रिया दी है, 'होली पर लड़के ऐसे ही दिखते हैं।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'फिल्म का अब और इंतजार नहीं कर सकता।'

Fighter: फाइटर का चर्चित देशभक्ति गीत 'मिट्टी' का ऑफिशियल वीडियो जारी, फैंस की इमोशनल प्रतिक्रिया आई सामने

Bade Miyan Chote Miyan Jordan schedule Wrap Up Akshay Kumar Tiger Shroff masti in mud picture goes viral
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग के वीडियो शेयर कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बीच गेम का एक मजेदार वीडियो शेयर किया था। वीडियो में अक्षय टाइगर श्रॉफ को गेंद फेंक रहे हैं, और टाइगर लुभावनी गति से कैच ले रहे हैं। टाइगर ने वीडियो को मजेदार कैप्शन के साथ साझा किया, 'खिलाड़ी बागी का प्रशिक्षण कर रहे हैं।'

Rahat Fateh Ali Khan: 'पाकिस्तानी गायकों को बुलाने के लिए भारतीय विदेशों में करते हैं शादी', राहत का बड़ा दावा

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan Jordan schedule Wrap Up Akshay Kumar Tiger Shroff masti in mud picture goes viral
बड़े मियां छोटे मियां टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित, 'बड़े मियां छोटे मियां' एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा और अलाया एफ जैसे कलाकार शामिल हैं। वर्तमान में, कलाकार गानों की शूटिंग के लिए जॉर्डन में हैं। यह फिल्म एक मनोरंजक रोलरकोस्टर राइड, एक्शन से भरपूर स्टंट और एक दिलचस्प कहानी का वादा करती है। पूजा एंटरटेनमेंट और एएजेड फिल्म्स द्वारा निर्मित, इसका प्रीमियर अप्रैल में ईद के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में होने वाला है।

Kalki 2898 AD: प्रभास की कल्कि 2898 एडी में खास भूमिका निभाएंगे जूनियर एनटीआर-नानी? गर्म हुआ अफवाहों का बाजार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed