{"_id":"620c7cb50dc6e51f611756f9","slug":"badhaai-do-collection-day-5-badhaai-do-starring-rajkummar-rao-and-bhumi-pednekar-box-office-collection-till-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Badhaai Do Collection Day 5: 'बधाई दो' की रफ्तार हुई धीमी, 5 दिन में राजकुमार और भूमि की फिल्म ने बटोरे इतने करोड़ रुपये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Badhaai Do Collection Day 5: 'बधाई दो' की रफ्तार हुई धीमी, 5 दिन में राजकुमार और भूमि की फिल्म ने बटोरे इतने करोड़ रुपये
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 16 Feb 2022 09:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Badhaai Do
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव की फिल्म ‘बधाई दो’ (Badhaai Do) को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं और इन पांच दिनों में फिल्म ने करीब 11 करोड़ का कलेक्शन ही किया है। बधाई दो ने सिनेमाघरों में धीमी शुरूआत की। हालांकि वैलेंटाइन डे पर 'बधाई दो' की कमाई में उछाल देखा गया। इस फिल्म ने चार दिनों में कुल 9.5 करोड़ की कमाई की। अब फिल्म के पांचवे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
2 of 4
Badhaai Do
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये रहा पांचवे दिन का कलेक्शन
इस फिल्म को वैलेंटाइन डे के अगले दिन यानी 15 फरवरी को करीब 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ‘बधाई दो’ की ओपनिंग 1.50 करोड़ रुपये रही। ‘बधाई दो’ ने शनिवार को 2.50 करोड़ रुपये और रविवार को 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की। अपने पहले वीकेंड पर 'बधाई दो' ने करीब 7.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जो उम्मीद से बेहद कम है।
3 of 4
फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने काफी सराहा है लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के चलते अभी दर्शक सिनेमाघरों में जाने से कतरा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज की जाएगी।इस फिल्म में भूमि को एक लड़की से प्यार होता है लेकिन समाज के डर से वो राजकुमार राव से शादी कर लेती हैं इसके बाद इनकी कहानी क्या मोड़ लेती है ये देखना दिलचस्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बधाई दो
- फोटो : सोशल मीडिया
जंगली पिक्चर्स की 'बधाई दो' का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है, जिसे अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी ने लिखा है। फिल्म में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक पीटी टीचर सुमन के किरदार में हैं। जबकि राजकुमार राव शार्दुल ठाकुर नामक एक पुलिस अधिकारी बने हैं। यह फिल्म समलैंगिकता सहित कई सामाजिक मुद्दों प्रमुखता से उठाती है। 'बधाई दो' 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।