फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेन स्ट्रोक के बाद 'बधाई हो' की दादी आईसीयू में भर्ती, नेशनल अवार्ड विनर अभिनेत्री की हालत अब स्थिर

Tue, 08 Sep 2020 06:47 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 08 Sep 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Badhai Ho Actress Surekha Sikri suffered brain stroke Seeking financial help
सुरेखा सिकरी - फोटो : File Photo

वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'बधाई हो' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकीं अभिनेत्री सुरेखा सिकरी अचानक से ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गई हैं। काम न होने की वजह से सुरेखा इस समय आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं इसलिए अपनी इस बीमारी के इलाज के लिए आनन-फानन में उन्होंने अपने नजदीकी अस्पताल से ही संपर्क किया। ताजा जानकारी के मुताबिक, सुरेखा सीकरी क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती हुई हैं। उनके घर पर मौजूद उनकी देखरेख करने वाली नर्स उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंच गई हैं। सुरेखा को अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। उनके परिजन और रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच चुके हैं।

Badhai Ho Actress Surekha Sikri suffered brain stroke Seeking financial help
सुरेखा सिकरी - फोटो : File Photo

सुरेखा को ऐसा ही ब्रेन स्ट्रोक दो साल पहले अपनी फिल्म 'बधाई हो' के रिलीज के कुछ समय बाद भी पड़ा था। जिसके कारण उन्हें आंशिक रूप से लकवा मार गया था। तब से उनकी देखभाल के लिए एक नर्स हमेशा उनके साथ रहती है। उस नर्स ने ही मीडिया को जानकारी दी है कि मंगलवार सुबह 11 बजे के आसपास ही सुरेखा को जूस पीते हुए ब्रेन स्ट्रोक हुआ। आर्थिक तंगी से गुजरने की वजह से उन्होंने अपने इसे इलाज के लिए क्रिटीकेयर अस्पताल से संपर्क किया। 

Badhai Ho Actress Surekha Sikri suffered brain stroke Seeking financial help
सुरेखा सिकरी - फोटो : File Photo
सुरेखा ने मीडिया के माध्यम से हिंदी सिनेमा के अभिनेताओं से अपील की थी कि इस कठिन समय में वह उनकी मदद करें। अमर उजाला ने क्रिटीकेयर अस्पताल में फोन करके मामले की जानकारी ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Badhai Ho Actress Surekha Sikri suffered brain stroke Seeking financial help
सुरेखा सिकरी - फोटो : File Photo

तब अस्पताल के स्टाफ ने जानकारी दी थी कि हो सकता है कि शाम तक उनका दाखिला अस्पताल में हो जाए। पूरे लॉकडाउन भर तो सभी कलाकार अपने घर पर ही बैठे हुए थे। लेकिन, जब टीवी और फिल्मों का काम शुरू भी हो गया था तब भी 65 साल से ज्यादा उम्र के कलाकारों को काम शुरू करने की इजाजत नहीं थी।

विज्ञापन
Badhai Ho Actress Surekha Sikri suffered brain stroke Seeking financial help
सुरेखा सिकरी - फोटो : File Photo

इस दौरान सुरेखा ने अपना विरोध जताते हुए कहा था कि अगर उन्हें काम करने का मौका नहीं मिलेगा तो वह अपने रोजाना के खर्च और दवाइयों के लिए पैसे कहां से जुटाएंगी? जब अदालत ने बुजुर्ग कलाकारों को भी काम करने की इजाजत दी तो उन्होंने इस फैसले पर खुशी जाहिर की। और, उन्होंने बताया था कि उनके पास कुछ प्रोजेक्ट्स हैं जिन पर वह काम शुरू करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed