सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी बदला को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं। पिंक के बाद अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की बदला को दर्शकों ने एक बार फिर से बेहतरीन रिस्पॉन्स दिया है। फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। वहीं बदला के साथ ही रिलीज हुई हॉलीवुड की फिल्म कैप्टन मार्वल ने पहले हफ्ते तो धुआंधार कलेक्शन किया लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार धीमी हो गई।
वीकडेज में भी धीमी नहीं पड़ी अमिताभ-तापसी की 'बदला, 12वें दिन 'कैप्टन मार्वल' ने जुटाए इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक, 'बदला ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा रखा है। वीकडेज में भी इसकी रफ्तार कम नहीं हो रही है। यही नहीं कई मामलों में तो इसने पिंक को भी पीछे छोड़ दिया है। रिलीज के दूसरे शुक्रवार बदला ने 4.05 करोड़, शनिवार को 6.70 करोड़, रविवार को 8.22 करोड़ और सोमवार को 2.80 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 59.77 करोड़ जुटा लिए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 70.22 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।'
#Badla is dominating the marketplace... Refuses to slow down on weekdays... Will cross *lifetime biz* of #Pink in Week 2 itself... [Week 2] Fri 4.05 cr, Sat 6.70 cr, Sun 8.22 cr, Mon 2.80 cr. Total: ₹ 59.77 cr. India biz. Gross BOC: ₹ 70.52 cr.
सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। फिल्म को देखकर पहले ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि भले ही शुरुआत धीमी हो लेकिन माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है। 21 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में केसरी और मर्द को दर्द नहीं होता दस्तक देंगी। ऐसे में बदला की कमाई पर असर पड़ सकता है। फिल्म बदला स्पैनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएम्पो (Contratiempo) से प्रेरित है। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इसे शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।
हॉलीवुड फिल्म कैप्टन मार्वल ने दूसरे हफ्ते करीब 21-22 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म ने अभी तक कुल 72 करोड़ जुटाए हैं। कैप्टन मार्वल फिल्म को एवेंजर्स सीरीज की अगली फिल्म एवेंजर्स एंडगेम से जोड़ा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एवेंजर्स एंडगेम में कैप्टन मार्वल सबसे ताकतवर सुपरहीरोज में से एक है।
फिल्म कैप्टन मार्वल के बाद अब मेकर्स मार्वल स्टूडियोज की दूसरी फिल्में भी देश में रिलीज की तैयारी में हैं। सुपरवूमेन के अवतार में ब्री लार्सन को दर्शक पसंद कर रहे हैं। फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है।