फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकडेज में भी नहीं थमी 'बदला' की रफ्तार, 5वें दिन 'कैप्टन मार्वल' के कलेक्शन में गिरावट

Wed, 13 Mar 2019 12:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 13 Mar 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
badla and captain marvel box office collection day 5
badla, captain marvel - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म बदला ने अपनी रफ्तार रुकने नहीं दी है। रोमांच और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। फिल्म की कहानी की तो तारीफ हो ही रही है साथ ही अमिताभ और तापसी की जोड़ी को एक बार फिर से सराहा जा रहा है। फिल्म को देखकर ये कयास लगाए जा रहे थे कि भले ही शुरुआत धीमी हो लेकिन माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है।

badla and captain marvel box office collection day 5
Badla film amitabh - फोटो : you tube

8 मार्च को रिलीज हुई बदला के लिए अच्छी बात ये है कि आने वाले शुक्रवार को कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होगी। इसका फायदा निश्चित रूप से इसे मिलेगा। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, बदला की कमाई का आंकड़ा काफी कुछ आयुष्मान खुराना की अंधाधुन से जैसा ही है। सस्पेंस थ्रिलर फिल्म अंधाधुन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। 

badla and captain marvel box office collection day 5
Badla film - फोटो : twitter

बहरहाल, मंगलवार को बदला 3.85 करोड़ जुटाने में कामयाब रही और 5 दिन में फिल्म ने कुल 30.80 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन को मिला दें तो फिल्म ने 36.34 करोड़ जुटा लिए हैं। फिल्म बदला स्पैनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएम्पो (Contratiempo) से प्रेरित है। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इसे शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
badla and captain marvel box office collection day 5
Captain Marvel - फोटो : social media

बदला के साथ रिलीज हुई हॉलीवुड की फिल्म कैप्टन मार्वल ने भी अच्छी शुरुआत की थी। जिसके बाद अब फिल्म के मेकर्स मार्वल स्टूडियोज की दूसरी फिल्में भी देश में रिलीज की तैयारी में हैं। कैप्टन मार्वल ने मंगलवार को 4.25 करोड़ का बिजनेस किया। सोमवार की अपेक्षा इसके कलेक्शन में 15 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। कैप्टन मार्वल ने अभी तक कुल 49.60 करोड़ का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
badla and captain marvel box office collection day 5
Captain Marvel

सुपरवूमेन के अवतार में ब्री लार्सन को दर्शक पसंद कर रहे हैं। कैप्टन मार्वल फिल्म को एवेंजर्स सीरीज की अगली फिल्म एंडगेम से जोड़ा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एवेंजर्स में कैप्टन मार्वल सबसे ताकतवर सुपरहीरोज में से एक है। फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed