{"_id":"6059efbc8ebc3e5926538262","slug":"bahubali-fame-actress-ramya-krishnan-takes-first-jab-of-covid-19-vaccine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस राम्या कृष्णन ने लगवाई कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज, साझा की तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस राम्या कृष्णन ने लगवाई कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज, साझा की तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 23 Mar 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राम्या कृष्णनन
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है और हाल ही में बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इस महामारी से बचने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है और कई सेलेब्स अब तक कोविड-19 की वैक्सीन लगवा चुके हैं। हाल ही में 'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस राम्या कृष्णन ने भी वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है।
Trending Videos
2 of 5
राम्या कृष्णनन
- फोटो : instagram
अभिनेत्री राम्या कृष्णन ने कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए अपनी तस्वीर साझा की और ट्वीट करते हुए लिखा, 'वैक्सीनेटेड।' उन्होंने हैशटैग के जरिए अपने फैंस को भी कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने की सलाह दी। तस्वीर में राम्या कृष्णन मास्क लगाए हुए नजर आ रही हैं और कैमरे की तरफ पोज़ दे रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो राम्या कृष्णन इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'लीगर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे लीड रोल में होंगे। ये फिल्म 9 सितंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी।
4 of 5
नागार्जुन अक्किनेनी
- फोटो : Social Media
राम्या से पहले भी कई सेलेब्स कोविड-19 की वैक्सीन लगवा चुके हैं। कुछ दिनों पहले साउथ सिनेमा के अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने भी कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया था। सुपरस्टार मोहनलाल और कमल हासन भी कोरोना का टीका लगवा चुके हैं। वहीं बॉलीवुड जगत के बहुत से सुपरस्टार्स ने भी कोरोना का टीका लगवा लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
आशा पारेख और अनूप जलोटा
- फोटो : Instagram
कुछ दिनों पहले आशा पारेख और अनूप जलोटा की कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीरें सामने आई थीं। बता दें कि आशा पारेख और अनूप जलोटा से पहले सैफ अली खान, कमल हसन, सतीश शाह, जॉनी लीवर, जितेंद्र, परेश रावल और अनुपम खेर जैसे कई सितारें भी कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X