फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाही और आलीशान जिंदगी जीते हैं बाहुबली फेम प्रभास, इन लग्जरी कारों का रखते हैं शौक

Tue, 08 Dec 2020 03:29 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 08 Dec 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
bahubali fame prabhas live a luxury life with bmw jaguar rolls royce cars and far houses
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

बाहुबली का किरदार निभाकर करोड़ों लोगों की नजर में अपनी लोकप्रियता बढ़ाने वाले प्रभास आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट में व्यस्त होने वाले हैं। जल्द ही प्रभास कई बिग बैनर और बिग बजट फिल्मों में अपने अभिनय से एक बार फिर अपने फैंस को सरप्राइज करने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रभास असल जिंदगी में भी किसी हीरो से कम नहीं है। प्रभास सामान्य तौर पर भी पूरे ठाठ बाट के साथ शाही जिंदगी जीते हैं। आइए आज प्रभास की लग्जरी लाइफ पर एक नजर मारते हैं...

bahubali fame prabhas live a luxury life with bmw jaguar rolls royce cars and far houses
Prabhas and S S Rajamouli - फोटो : file photo

प्रभास जिस फार्महाउस के मालिक है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसकी कीमत 60 करोड़ रुपये बताई जाती है। प्रभास का यह बंगला हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में मौजूद है। यह फार्महाउस हर सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें एक निजी जिम, पूल से लेकर एक बड़ा गार्डन भी है। बता दें कि प्रभास कई मौकों पर अपने इस आलीशान और महंगे बंगले की झलक दिखा चुके हैं।

bahubali fame prabhas live a luxury life with bmw jaguar rolls royce cars and far houses
Prabhas - फोटो : social media

महंगे और बड़े घर के साथ-साथ प्रभास लग्जरी और महंगी कारें रखने का भी शौक रखते हैं। प्रभास के पास कई लग्जरी और महंगी कारें हैं। उनके बेड़े में रॉल्स रॉयस फैन्टम, रिटजी बीएमडब्ल्यू एक्स3 और जैगुआर एक्सजेआर जैसी आलीशान कारें शामिल हैं। इन सभी कारों के फीचर्स से लेकर स्पीड तक सब कुछ अपडेटेड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bahubali fame prabhas live a luxury life with bmw jaguar rolls royce cars and far houses
prabhas gym

प्रभास अपने स्वास्थ्य और फिटनेस सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं। इसके लिए प्रभास काफी सचेत भी रहते हैं, अपनी हेल्थ के मुताबिक ही वो अपना डाइट प्लान फॉलो करते हैं। इसके अलावा प्रभास रोजाना एक्सरसाइज भी करते हैं और इस बात का उदाहरण बाहुबली और साहो फिल्म में उनकी बॉडी है। इन दोनों फिल्मों में उनकी फिजिक की झलक देखी गई है। हेल्थ और फिटनेस को देखते हुए ही प्रभास ने खुद के लिए करोड़ों रुपये के जिम इक्विपमेंट्स खरीदे हैं।

विज्ञापन
bahubali fame prabhas live a luxury life with bmw jaguar rolls royce cars and far houses
Saaho Movie Prabhas bike - फोटो : Amar Ujala

प्रभास की आने वाली फिल्मों की बात करें तो लिस्ट में कई बड़ी फिल्में शामिल हैं। प्रभास की झोली में इस समय आदिपुरुष, सलार और राधे श्याम जैसी फिल्में हैं। आदिपुरुष में प्रभास भगवान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में सीता के लिए कृति सेैनन और रावण के लिए सैफ अली खान का नाम सामने आ रहा है। सलार फिल्म की घोषणा हाल में की गई है। ये भी एक बिग बजट मूवी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed