फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाहुबली' के भल्लालदेव का भी वेब सीरीज के लिए दिल डोला, इस मशहूर अमेरिकन सीरीज के रीमेक में दिखेंगे

Sat, 02 Jan 2021 06:20 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 02 Jan 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Bahubali Fame Rana Daggubati will be seen in remake of American series on web platform
Rana Daggubati

'बाहुबली' फिल्म सीरीज में देवसेना के दीवाने और माहिष्मति की प्रजा पर अत्याचार करने वाले क्रूर राजा भल्लालदेव यानी राणा डग्गुबाती इस साल कुछ नया करने वाले हैं। उन्होंने फैसला ले लिया है कि अब सिनेमाघरों में अपनी फिल्मों से धमाका करने के अलावा वह ओटीटी पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। सूत्रों से जानकारी मिली है कि राणा डग्गुबाती ने एक वेब सीरीज साइन की है जो चर्चित अमेरिकन टीवी सीरीज 'रे डोनोवन (Ray Donovan)' की रीमेक होगी।

Bahubali Fame Rana Daggubati will be seen in remake of American series on web platform
rana daggubati

'रे डोनोवन' एक अमेरिकन क्राइम ड्रामा टीवी सीरीज है जो शो टाइम पर प्रसारित होती है। यह सीरीज रे डोनोवन नाम के ही किरदार पर आधारित है जो कि दूसरे लोगों की दिक्कतों को कानूनी रूप से हल करवाता है। उसके ग्राहक भी बड़े-बड़े बिजनेसमैन और नामचीन हस्तियां होते हैं। रे दूसरों की दिक्कतों को तो दूर करता है, लेकिन वह खुद अपनी परेशानियों से नहीं निपट पाता। इस सीरीज के अब तक सात सीजन रिलीज हो चुके हैं।

Bahubali Fame Rana Daggubati will be seen in remake of American series on web platform
rana daggubati

माना जा रहा था कि इस सीरीज का आठवां सीजन इसका अंतिम सीजन होगा, लेकिन इसके निर्माताओं ने हाल ही में 'रे डोनोवन' सीरीज के आठवें सीजन को रद्द कर दिया। अब तक यह सीरीज अपने बिना अंत के उलझी हुई है। हालांकि, इस सीरीज के मुख्य कलाकार लीव श्राइबर ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर बताया है कि जल्द ही इस सीरीज का अंत एक फिल्म के साथ किया जाएगा। फिर भी निर्माताओं की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब इस सीरीज के अधिकार देश के एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदे हैं जिसमें मुख्य भूमिका निभाने के लिए राणा डग्गुबाती को चुना गया है।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bahubali Fame Rana Daggubati will be seen in remake of American series on web platform
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे लॉकडाउन राणा डग्गुबाती की चर्चा सिर्फ उनकी शादी को लेकर ही होती रही है। उन्होंने 21 मई को अपनी प्रेमिका मिहिका बजाज से सगाई की और 8 अगस्त को इन दोनों ने रामनायडू स्टूडियोज में शादी कर ली। मिहिका बजाज ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो की संस्थापक हैं। मिहिका के साथ अपना घर बसा चुके राणा डग्गुबाती अब अपने प्रशंसकों को अपनी फिल्मों का तोहफा देने के लिए भी बिल्कुल तैयार हैं।

विज्ञापन
Bahubali Fame Rana Daggubati will be seen in remake of American series on web platform
rana daggubati - फोटो : amar ujala

नए साल में राणा अपने प्रशंसकों का 'हाथी मेरे साथी', '1945', 'मड़ाई थिरंतु', 'हिरण्यकश्यप', 'विराट पर्वम' जैसी फिल्मों से मनोरंजन करेंगे। इन फिल्मों में 'हाथी मेरे साथी' हिंदी में भी रिलीज होगी। यह तीन भाषाओं में बन रही फिल्म है जिसका तमिल भाषा में शीर्षक 'कादन' होगा और तेलुगू भाषा में इसी फिल्म का शीर्षक 'अरण्य' होगा। यह फिल्म 15 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed