17 नवंबर को शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि है। बाला साहेब ठाकरे का बॉलीवुड सितारों के साथ गहरा कनेक्शन था। कभी बॉलीवुड के बैड ब्वॉय कहे जाने वाले संजय दत्त का परिवार जब मुश्किलों में फंस गया था तब सुनील दत्त, बाला साहेब ठाकरे से मदद मांगने के लिए पहुंचे थे। मुंबई ब्लास्ट में संजय दत्त का नाम आया था। इस बुरे दौर से निकलने के लिए सुनील दत्त पूरी कोशिश में जुट गए थे।
जब सुनील दत्त ने बाल ठाकरे से मांगी थी मदद, बेटे संजय के लिए राजनीति से संन्यास लेने को भी हो गए थे तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील दत्त ने तत्कालीन शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे से मुलाकात की। सुनील दत्त कांग्रेस के बड़े नेता थे। सामाजिक कार्य करने में सुनील दत्त हमेशा आगे रहते थे लेकिन जब मुंबई ब्लास्ट केस में संजय दत्त फंसे तो केंद्र में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद उन्हें पार्टी से मदद नहीं मिली।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील दत्त ने कांग्रेस के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली। मामला बेहद संवेदनशील था तो बड़े नेताओं ने भी संजय दत्त केस से दूरी बना ली। इस मुश्किल घड़ी में सुनील दत्त के समधी और अभिनेता राजेंद्र कुमार ने उन्हें बाल ठाकरे से मिलने की सलाह दी। गौरतलब है कि सुनील दत्त की बेटी नम्रता ने राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव से शादी की है।
जब सुनील दत्त को पार्टी से कोई मदद नहीं मिली तो उन्होंने राजेंद्र कुमार की बात मान ली। एक दिन सुनील दत्त, राजेंद्र कुमार और संजय दत्त 'मातोश्री' पहुंचे और बाल ठाकरे से मुलाकात की। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि सुनील दत्त को देखते ही बाल ठाकरे ने कहा था कि ‘मैं जानता हूं तुम मुझे पसंद नहीं करते, लेकिन मैं एक जमाने में तुम्हारी अदाकारी का फैन रहा हूं।‘ बाल ठाकरे की बात सुनकर सुनील दत्त को थोड़ी राहत मिली।
सुनील दत्त जब बाल ठाकरे से अपनी बात बता रहे थे उस वक्त वे भावुक हो गए थे। सुनील दत्त की बात सुनकर बाल ठाकरे ने कहा- ‘मैं आपकी मदद करूंगा लेकिन मैं जो कुछ भी करूंगा वह सिर्फ आपके लिए करूंगा। संजय दत्त के लिए नहीं।‘

कमेंट
कमेंट X