{"_id":"5dcaf5358ebc3e5b5066c096","slug":"bala-actress-bhumi-pednekar-cleanup-garbage-on-mumbai-versova-beach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्सोवा बीच की सफाई के लिए चला अभियान, 'बाला' की अभिनेत्री ने समुद्र तट से हटाया कचरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वर्सोवा बीच की सफाई के लिए चला अभियान, 'बाला' की अभिनेत्री ने समुद्र तट से हटाया कचरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म बाला की सफलता का आनंद उठा रहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इस कामयाबी का जश्न बहुत ही अनोखे तरीके से मनाया। भूमि ने मुंबई के एक संगठन के साथ मिलकर यहां के चर्चित वर्सोवा बीच की सफाई के लिए चल रहे अभियान में हिस्सा लिया। वह करीब दो घंटे तक समुद्र किनारे फैले कचरे को साफ करती दिखीं।
2 of 4
bhumi pednekar
- फोटो : amar ujala
इस संबंध में बात करते हुए भूमि ने कहा कि वर्सोवा बीच सफाई अभियान विश्व का सबसे बड़ा समुद्र तट सफाई अभियान है और जलवायु संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में योगदान देने वाले इस कार्य का हिस्सा बनकर मुझे काफी गर्व महसूस हुआ। इस दौरान मैंने जो कुछ भी देखा उससे मेरा जीवन बदल गया है और अब मैं हर संभव तरीके से अफरोज को अपना समर्थन जारी रखूंगी।
3 of 4
Bhumi Pednekar
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि चार साल पहले स्थानीय निवासी अफरोज शाह और उनके पड़ोसी हरबंश माथुर मने वर्सोवा समुद्र तट पर फैले कचरे को हटाने की शुरुआत की थी। इस अभियान में शामिल होने के लिए शाह ने पास की झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वालों से लेकर सिनेमा के सितारों तक से संपर्क करना शुरू किया। धीरे धीरे तमाम चर्चित चेहरे उनकी इस मुहिम में शामिल हुए। अब तो अक्सर मुंबई के स्कूली बच्चे और राजनेता यहां सफाई करते दिखते हैं। शाह ने अपने इस अभियान को नाम दिया है, ए डेट विद द ओशन। इस अभियान के तहत अब तक करीब ढाई किमी लंबे वर्सोवा समुद्र तट से 4,000 टन से अधिक कचरा इकट्ठा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Bhumi Pednekar
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
भूमि लंबे अरसे से पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग पर जागरूकता बढ़ाने के लिए क्लाइमेट वॉरियर (जलवायु योद्धा) नामक अभियान चला रही हैं। इसके तरह वह देश के पर्यावरण कार्यकर्ताओं और नागरिक समूहों के ऐसे कामों को लोगों को सामने लाती हैं जिनसे पर्यावरण की सुरक्षा हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।