फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस पर 'बाला' की पांचवें दिन भी धुआंधार कमाई, जानिए अब तक कितना कलेक्शन?

Wed, 13 Nov 2019 11:53 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 13 Nov 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Bala film box office collection day 5
Bala film - फोटो : social media

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों भी पसंद आ रही है। आयुष्मान की पिछली रिलीज 'ड्रीम गर्ल' थी, जो एक बड़ी हिट रही थी। वीकडेज में भी 'बाला' ने जिस तरह अपनी रफ्तार बरकरार रखी है उसके बाद माना जा रहा है ये 'ड्रीम गर्ल' का रिकॉर्ड तोड़ देगी। 

Ayushmann Khurrana Bala film box office collection day 5
Bala film - फोटो : social media

बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, 'बाला' ने मंगलवार को 9.50 करोड़ का बिजनेस किया। इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार को 10.15 करोड़, शनिवार को 15.73 करोड़, रविवार को 18.07 करोड़ और सोमवार को 8.26 करोड़ कमाए। फिल्म ने पांच दिन में 61.71 करोड़ जुटा लिए हैं। इसका बजट 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 

Ayushmann Khurrana Bala film box office collection day 5
bala - फोटो : social media

फिल्म में आयुष्मान ने बालमुकुंद शुक्ला का किरदार निभाया है, जो बचपन में अपने घने बालों की वजह से स्कूल में एटीट्यूड दिखाते हैं। यही नहीं सभी लड़कियों उन्हें काफी पसंद करती हैं। समय बदलता है और महज 25 साल की उम्र में आयुष्मान का बाल झड़ना शुरू हो जाता है। 200 से ज्यादा नुस्खे अपनाने के बाद भी उनका बालों का झड़ना कम नहीं होता और उन्हें नकली बाल लगाने पड़ते हैं। फिल्म में दिखाया गया कि किसी के लिए खुद को बदलने की जरूरत नहीं है आप जिस तरह भी है उसे स्वीकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Bala film box office collection day 5
bala - फोटो : social media

'बाला' के बारे में आयुष्मान ने कहा- 'फिल्म बाला से हमने एक बहुत ही मजबूत और ठोस सामाजिक संदेश मनोरंजक तरीके से देने की कोशिश की और मुझे खुशी है कि फिल्म ने पहले दिन से ही दर्शकों के साथ रिश्ता जोड़ लिया। मैं उम्मीद करता हूं कि ये फिल्म पूरे भारत का मनोरंजन करने में कामयाब रहेगी और यही वह बात है जिसके जरिए हम 'बाला' में जो कुछ कहना चाह रहे हैं उसका असर होगा और हम सामाजिक सोच की दिशा बदल सकेंगे।'

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Bala film box office collection day 5
bala - फोटो : social media

'बाला' को भारत में तीन हजार और ओवरसीज में 550 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। इतनी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली आयुष्मान की यह पहली फिल्म है। 'बाला' में आयुष्मान खुराना के अलावा भूमि पेडनेकर, यामी गौतम, सीमा पाहवा और सौरभ शुक्ला हैं। इस फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं जबकि निर्माता दिनेश विजन हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed