बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वह अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। खास बात ये है कि सलमान खान 'दबंग 3' का बड़े ही अनोखे अंदाज में प्रमोशन कर रहे हैं जिसकी काफी चर्चा हो रही है। सलमान खान इस बार अपनी फिल्म 'दबंग 3' के लिए फैंस को भी खास और बड़ा मौका दे रहे हैं।
'दबंग' के सेट पर सलमान खान को रास्ते से हटने की मिली 'धमकी', फैंस से मांगनी पड़ी मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, सलमान खान अपनी फिल्म 'दबंग 3' में आम लोगों को डायलॉग लिखने का मौका दे रहे हैं।दरअसल, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सलमान कुछ गुंडों का रास्ता रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद एक गुंडा सलमान खान से कहता है- 'रास्ते से हट जाओ चुलबुल, वरना तुम्हारे रास्ते लगा दूंगा। इस पर सलमान खान उसे कोई जवाब नहीं देते हैं। इसके बाद सलमान कहते हैं कि इसे जवाब हम नहीं आप देंगे, तो आप बताइए कि हम काउंटर रिप्लाई (जवाब) क्या दें?'
वीडियो में सलमान खान आगे कहते हैं कि 'आपका काउंटर रिप्लाई हमें पसंद आया तो हम वो फिल्म में इस्तेमाल करेंगे।' इस वीडियो को साझा करते हुए सलमान खान ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हम चुप हैं, इंतजार में सही काउंटर के और हमें पूरा भरोसा है कि आप हमें देंगे एक जबरदस्त काउंटर। #Dabangg3BadassDialogue के साथ भेजे अपना काउंटर।'
A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on
हाल ही में दबंग फ्रेंचाइजी की फिल्म 'दबंग 3' का नया गाना 'मुन्ना बदनाम हुआ' रिलीज किया गया है। सलमान ने बाकी गानों की तरह ही इस गाने का भी ऑडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इस गाने को कमाल खान ने गाया है तो वहीं इसमें बादशाह का रैप भी लोगों को सुनने को मिलेगा।
बता दें कि इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म में गाना 'मुन्नी बदनाम हुई' आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस गाने की सफलता के बाद ही मेकर्स ने 'मुन्ना बदनाम हुआ' बनाने का फैसला किया। गाने में सलमान के साथ 'लवयात्री' की अभिनेत्री वरीना हुसैन भी नजर आने वाली हैं।