{"_id":"5dca62248ebc3e5af6566038","slug":"juhi-chawla-birthday-know-about-her-filmy-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिस इंडिया बनी जूही चावला को रेखा ने पहनाया था ताज, जन्मदिन पर जानिए रोचक किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिस इंडिया बनी जूही चावला को रेखा ने पहनाया था ताज, जन्मदिन पर जानिए रोचक किस्से
हिंदी सिनेमा में पहचान बनाने वाली जूही चावला 13 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली, पंजाबी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। जूही ने 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा। आइए देखते हैं कि मिस इंडिया बनने से लेकर अब तक का उनका सफर कैसा रहा।
2 of 9
juhi chawla
- फोटो : social media
जूही ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में आई फिल्म 'सल्तनत' से की लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही । इसके बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्मों का रुख किया। वहां अपनी किस्मत आजमाने के बाद जूही ने फिर से बॉलीवुड में वापसी की । यहां उन्हें पहला बड़ा ब्रेक फिल्म 'कयामत से कयामत' तक में मिला।
3 of 9
juhi chawla
- फोटो : social media
ये फिल्म हिट रही और इसमें जूही की परफॉर्मेंस को भी बेहद सराहा गया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया। इसके बाद वो साल 1990 में आई फिल्म 'प्रतिबंध' में नजर आईं और उसमें भी उनकी परफॉर्मेंस को लोगों ने बहुत पसंद किया । बस यहीं से जूही चावला का स्टारडम का सफर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
juhi chawla
- फोटो : social media
साल 1992 में वो फिल्म 'बोल राधा बोल' में नजर आईं जिसमें उनके अपोजिट ऋषि कपूर थे। ये फिल्म ना सिर्फ हिट रही बल्कि इसमें ऋषि कपूर और जूही चावला की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए जूही को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड का नॉमिनेशन मिला।
विज्ञापन
5 of 9
ऋषि कपूर और जूही चावला
इसके बाद फिर एक फिल्म आई जिसने उनकी गर्ल-नेक्स्ट-डोर वाली इमेज को तोड़ दिया और उनकी नई पहचान बॉलीवुड सेक्स सायरन की बनी। ये फिल्म थी 'लुटेरे' जिसमें उनके साथ सनी देओल, नसीरुद्दीन शाह और चंकी पांडे थे।इसके बाद उनकी बैक-टू-बैक तीन और फिल्में आईं और वो सारी हिट रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।