{"_id":"5dca822d8ebc3e5af25f8973","slug":"akshay-kumar-and-rohit-shetty-fight-video-on-film-suryavanshi-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सूर्यवंशी' के सेट पर 'भिड़े' अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी, बीच-बचाव करने 'पुलिस' को आना पड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सूर्यवंशी' के सेट पर 'भिड़े' अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी, बीच-बचाव करने 'पुलिस' को आना पड़ा
Wed, 13 Nov 2019 11:51 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। अक्षय के साथ कटरीना कैफ भी फिल्म में लीड रोल निभाएंगी। अक्षय और रोहित शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों जमकर हाथा-पाई करते नजर आ रहे हैं । इनको अलग करने के लिए पुलिस को भी बीच-बचाव करना पड़ा ।
akshay kumar
- फोटो : social media
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है । इसमें अक्षय और रोहित के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों एक-दूसरे को पीटने लगे । खुद पुलिस ने आकर दोनों को अलग किया । ये वीडियो खुद अक्षय कुमार ने शेयर किया है । इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि फिल्म 'सूर्यवंशी' के बीच एक्टर और डायरेक्टर आपस में भिड़ गए । लेकिन इस वीडियो की हकीकत कुछ और ही है।
कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हाल ही में कई न्यूज साइट ने ये खबर लगाई कि फिल्म 'सूर्यवंशी' के बीच अक्षय और रोहित शेट्टी का झगड़ा हुआ और बीच-बचाव के लिए करण जौहर को आना पड़ा । हालांकि ये खबर पूरी तरह से फर्जी है । इस खबर का मजाक बनाते हुए अक्षय और रोहित ने अपनी लड़ाई का एक वीडियो शूट किया ।
#BreakingNews - A fallout which might just make your day 🙃 pic.twitter.com/gH2jgTQqhT
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 12, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
suryavanshi
- फोटो : social media
वीडियाे में उनका साथ कटरीना कैफ ने भी दिया । कटरीना ने पहले रोहित और अक्षय की लड़ाई वाली खबर दिखाई । उसके बाद अक्षय और रोहित को वीडियो में लड़ते हुए देखा गया । वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, "ब्रेकिंग न्यूज- एक ऐसा झगड़ा, जो आपका दिन बना सकता है ।"
विज्ञापन
सूर्यवंशी की स्टार कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'सूर्यवंशी' को करण जौहर और रोहित शेट्टी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है । धर्मा प्रोडक्शन और रोहित शेट्टी पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी । फिल्म में एक सीन के लिए रणवीर सिंह और अजय देवगन भी नजर आएंगे ।