फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीवानगी: शाहरुख खान के लिए हर साल चांद पर जमीन खरीदती है ये ऑस्ट्रेलियाई महिला फैन

Wed, 13 Nov 2019 11:47 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 13 Nov 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Australia women buy land on moon every year for bollywood actor Shah rukh Khan
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान को प्रतिभाशाली कलाकार के अलावा शानदार व्यक्तित्व वाले इंसान भी हैं। यही वजह से जो शाहरुख खान अपने फैंस से हमेशा प्यार भरे अंदाज से मिलते हैं। वहीं शाहरुख के फैंस के बीच उन्हें लेकर अक्सर दीवानगी देखने को मिलती रही है। ऐसे में आज हम आपको शाहरुख खान को लेकर ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसको जानने के बाद हर कोई हैरान हो सकता है। 

Australia women buy land on moon every year for bollywood actor Shah rukh Khan
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media

जी हां, शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। उनके अभिनय और फिल्मों को देश-विदेश में भी खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में शाहरुख की एक फैन ऐसी भी है जो हर साल उनके लिए चांद पर जमीन खरीदती है। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार एक ऑस्ट्रेलियाई महिला फैन ने शाहरुख खान को चांद पर जमीन का एक टुकड़ा तोहफे में दिया है।

Australia women buy land on moon every year for bollywood actor Shah rukh Khan
Shah Rukh khan - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

खबर के मुताबिक ये ऑस्ट्रेलियाई महिला हर साल शाहरुख खान के लिए चांद पर जमीन खरीदती है। शाहरुख खान अपनी इस महिला फैन से मिल भी चुके हैं और ईमेल के माध्यम से इस फैन के संपर्क में भी रहते हैं। गौरतलब है कि शाहरुख खान को तोहफे में मिली चांद की जमीन के लिए लूनार रिपब्लिक सोसाइटी (Lunar Republic Society) उन्हें हर साल एक प्रमाणपत्र भी देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia women buy land on moon every year for bollywood actor Shah rukh Khan
Baazigar - फोटो : social media

आपको बता दें कि मंगलवार को शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म बाजीगर ने 26 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म बाजीगर 12 नवंबर साल 1993 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री काजोल और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म बाजीगर शिल्पा शेट्टी के करियर की पहली फिल्म थी, तो वहीं काजोल की ये दूसरी फिल्म थी। बाजीगर के 26 साल पूरे होने पर अभिनेत्री काजोल ने इस फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है जिसमें वह बाजीगर के सुपरहिट गाने ये काली काली आंखे पर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Oops! still don’t have black eyes 👀 😋 #26YearsOfBaazigar

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

विज्ञापन
Australia women buy land on moon every year for bollywood actor Shah rukh Khan
baazigar

काजोल ने बाजीगर के इस गाने पर लिखा है- 'ऊप्स! अभी तक काली आंखें नहीं हैं...#26yearsofbaazigar।' उनकी इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा कई फिल्मी सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म बाजीगर का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। वहीं इस फिल्म शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कॉस्टयूम डिजाइनर थीं। बीते सितंबर को गौरी खान ने इस फिल्म से जुड़ी शाहरुख और काजोल की तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के कपड़े डिजाइन करने की बात कबूली। 

पढ़ें: फटी जींस पहनना संजय दत्त की पत्नी को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed