फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की तरह करियर के शीर्ष पर प्रत्युषा बनर्जी ने कर ली थी खुदकुशी, ये थी आत्महत्या की वजह

Mon, 10 Aug 2020 08:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 10 Aug 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
Balika Badhu anandi Pratyusha Banerjee birthday special and know about her suicide
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बीते कई दिनों से लगातार फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से कलाकारों के खुदकुशी करने की खबरें आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि मानों अवसाद कलाकारों पर इतना हावी हो चुका है कि अब कुछ विकल्प ही नहीं बचा। खुदकुशी करने वाला अपने पीछे कोई सुसाइड नोट तक नहीं छोड़ता। उनकी मौत बस एक राज बनकर रह जाती है। सुशांत सिंह राजपूत का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। सुशांत की तरह ही करियर के शीर्ष पर टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने भी मौत को गले लगा लिया था। आज प्रत्युषा की जयंती है और अगर वो हम सबके बीच होतीं तो  अपना 28वां जन्मदिन मना रही होतीं।

Balika Badhu anandi Pratyusha Banerjee birthday special and know about her suicide
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रत्युषा बनर्जी का जन्म 10 अगस्त 1991 में जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था। टीवी में काम करने की चाह प्रत्युषा को मुंबई ले आई। खुद उन्होंने भी कभी नहीं सोचा था कि वो दर्शकों की इतनी चहेती बन जाएंगी कि लोग उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानने लगेंगे। 

Balika Badhu anandi Pratyusha Banerjee birthday special and know about her suicide
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2010 में धारावाहिक रक्त संबंध से प्रत्युषा ने अपने करियर की शुरुआत की। इसी साल वो मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता में नजर आईं लेकिन उनकी किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। उस दौर के हिट धारावाहिक बालिका बधु के लिए प्रत्युषा बनर्जी का चयन हो गया और वो बन गईं हर घर की 'आनंदी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Balika Badhu anandi Pratyusha Banerjee birthday special and know about her suicide

बालिका बधू ने रातोंरात प्रत्युषा बनर्जी को स्टार बना दिया। हर घर में प्रत्युषा की पहचान आनंदी के तौर पर होने लगी। छोटी ही उम्र में प्रत्युषा को वो पहचान मिल गई जो कलाकारों का सिर्फ सपना होती है। लेकिन अभी तो ये सिर्फ शुरुआत थी। 

विज्ञापन
Balika Badhu anandi Pratyusha Banerjee birthday special and know about her suicide
Balika Vadhu Sidharth and Pratyusha Banerjee - फोटो : twitter

बालिका बधु के बाद प्रत्युषा बनर्जी टीवी रियलटी शो 'झलक दिखला जा' में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचीं। यहां उन्होंने अपने डांस से खूब धमाल मचाया। इसके बाद वो टेलीविजन के सबसे चर्चित शो बिग बॉस का हिस्सा बनीं। यहां वो लगभग 63 दिनों तक घर में रहीं। प्रत्युषा लगातार बुलंदियों को छू रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed