कभी ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास के किरदार की खिल्ली उड़ाने तो कभी किसी और मकसद से सुर्खियां बनाने में लगे रहे अभिनेता अरशद वारसी आखिरकार मंगलवार को फोकस में आ ही गए। भारत पाकिस्तान के बीच 1971 में हुई लड़ाई की पृष्ठभूमि में बनी उनकी फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ का ट्रेलर यहां मंगलवार को पूरे जोश के साथ लॉन्च किया गया। फिल्म का ट्रेलर काफी भावुक बन पड़ा है और फिल्म में उनके साथ मेहर विज बहुत ही मजबूत किरदार में नजर रही हैं।
Banda Singh Chaudhary: जिसके लिए सुर्खियां बनाते रहे अरशद वारसी, रिलीज हो गया उस फिल्म ‘बंदा’ का ट्रेलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ में अरशद वारसी ने एक ऐसे इंसान की भूमिका निभाई है जो हारी हुई लड़ाई लड़ रहा है। अरशद कहते हैं, “यह फिल्म उन लोगों के गहरे जज्बात को समझती है जो दंगों और डर के तूफान में डाल दिए गए थे। मेरा किरदार एक ऐसे इंसान का है जो यह दिखाता है कि सबसे अंधेरे वक्त में भी इंसानी जज्बे में सब कुछ से ऊपर उबरने की हिम्मत होती है।"
Anil Kapoor: ‘शक्ति’ के 42 वर्ष पूरे होने पर अनिल कपूर ने साझा किया भावुक नोट, कहा- मुझे परिवार जैसा महसूस हुआ
भारत पाकिस्तान की लड़ाई के दौरान हुए दंगों की दर्दनाक स्थिति में महिलाओं पर क्या बीती होगी, उसकी एक झलक फिल्म में मेहर विज के किरदार से मिलती है। वह कहती हैं, “यह एक निजी कहानी है। यह उस पल की बात करती है जब हमें बिखरे हुए हालात में उम्मीद और प्यार की तलाश होती है। यह उस साहस के बारे में है जो हमें तब मिलता है जब चारों ओर की दुनिया बिखर जाती है।”
Arbaaz Khan: गोविंदा के साथ हुए हादसे पर अरबाज खान ने दी प्रतिक्रिया, कहा- प्यार और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं
फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ एकता की लड़ाई को भावनाओं और इरादों की परीक्षा के रूप में पेश करती है। निर्देशक अभिषेक सक्सेना कहते हैं, "यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षण पर गहरी नजर डालती फिल्म है। ये हमारे अतीत को दर्शाती है, लेकिन साथ ही हमें वर्तमान की भी याद दिलाती है कि एक देश को आखिर किस एक चीज ने एक साथ जोड़े रखा है।”
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने शेयर की राघव चड्ढा संग इस अंदाज में तस्वीरें, फैंस बोले 'जोड़ी नंबर वन'
इस फिल्म को बनाने में अरबाज खान ने बहुत मेहनत की है। वह कहते हैं, ''फिल्म "बंदा सिंह चौधरी" एक संघर्ष की कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसे राष्ट्र की ताकत की पहचान है जो बंटवारे की ताकतों से नहीं टूटता। यह फ़िल्म मजबूत, भावनात्मक और आज के युग में बेहद जरूरी है।”