सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बंगलुरू हिंसा पर फूटा अभिनेता जीशान अय्यूब का गुस्सा, दंगा फैलाने वालों के लिए कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 12 Aug 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Bangalore Violence actor Zeeshan Ayyub reaction
जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया

बंगलुरू में मंगलवार को दिल देहला देने वाली घटना सामने आई। यहां कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे की ओर से कथित रूप से सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के बाद हिंसा भड़क गई। नाराज लोगों की भीड़ ने विधायक श्रीनिवास मूर्ति के घर पर तोड़फोड़ की। बड़ी संख्या में आए लोगों ने जमकर हंगामा किया और आगजनी भी की। इस मामले में अब अभिनेता जीशान अय्यूब ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Trending Videos
Bangalore Violence actor Zeeshan Ayyub reaction
जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया

जीशान अय्यूब बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय रखते रहते हैं। जीशान अय्यूब ने ट्विटर पर इस घटना की निंदा की है। साथ ही दंगा करने वाले लोगों पर अपना गुस्सा जाहिर किया। इसके अलावा जीशान अय्यूब ने इस तरह का दंगा करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bangalore Violence actor Zeeshan Ayyub reaction
जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया

जीशान अय्यूब ने अपने ट्वीट में लिखा, ' बेंगलुरू में हुए दंगे की खबर मिली। पूरा देश जाहिलों से भर गया है क्या? फिर एक बार दंगाई धर्म के ठेकेदार बने। मैं नहीं जानता कि फेसबुक पर क्या पोस्ट थी और न ही जानना चाहता हूं। यह सीधे तौर पर गलत है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।' सोशल मीडिया पर जीशान अय्यूब का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। 
 

Bangalore Violence actor Zeeshan Ayyub reaction
जीशान अय्यूब - फोटो : social media

अभिनेता के फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि पूर्वी बंगलुरू में दंगा फैलने वाली भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं विधायक श्रीनिवास मूर्ति के घर के बाहर सुरक्षाबल तैनात कर इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Bangalore Violence actor Zeeshan Ayyub reaction
बंगलूरू में हिंसा - फोटो : PTI

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि हालात इस कदर खराब गए थे कि पुलिस को इसे काबू करने के लिए फायरिंग करने पर मजबूर होना पड़ा। पुलिस फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हिंसा में 60 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। यह पूरी घटना शहर के डीजे हल्ली और केजी हल्ली इलाके की है।

पढ़ें: 'खतरों के खिलाड़ी' में फूटी मटकी और 'कपिल शर्मा शो' में गूंजा चक दे इंडिया समेत टीवी की फटाफट खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed