फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bappi Lahiri: बप्पी लाहिड़ी का संगीत सुन आज भी झूम उठते हैं लोग, इस फिल्म से रातों रात बन गए थे डिस्को किंग

Wed, 15 Feb 2023 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 15 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Bappi Lahiri Death Anniversary Know untold facts about Disco King
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : अमर उजाला

बप्पी लाहिड़ी का नाम म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़े ही अदब से लिया जाता है। संगीत के क्षेत्र में उनका योगदान वाकई अतुलनीय है। संगीतकार के रूप में बप्पी लाहिड़ी ने पश्चिमी संगीत को देसी अंदाज में लोगों के सामने पेश कर उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया था। आज भी उनके डिस्को संगीत को लोग सुनना पसंद करते हैं। शुरुआती दिनों में बप्पी लाहिड़ी को इस प्रयोग के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर आगे बढ़ते रहे। धीरे-धीरे उनके संगीत का जादू श्रोताओं के सिर चढ़कर बोलने लगा और वह फिल्म इंडस्ट्री अपने पांव जमाते चले गए। 


Ram Charan: राम चरण और गणेश आचार्य ने अक्षय कुमार के गाने पर जबरदस्त डांस कर जमा दी महफिल, देखें वीडियो...

Bappi Lahiri Death Anniversary Know untold facts about Disco King
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

बप्पी दा का जन्म 27 नवंबर 1952 को कोलकाता में हुआ था। हमेशा सोने के आभूषणें से लदे रहने वाले बप्पी दा दिखने में औरों से जितने अलग थे, उनका म्यूजिक भी उतना ही अलग था। बप्पी ने 70 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा और 80 के दशक तक वह छाए रहे। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक चार्टबस्टर गाने दिए। 
Valentine Day: अदिति राव ने वेलेंटाइन डे पर धर्मेंद्र को दिया गुलाब, एक्टर ने माथा चूमकर लुटाया प्यार...

Bappi Lahiri Death Anniversary Know untold facts about Disco King
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में उन्होंने अपने करियर की शुरुआती साल 1972 में बांग्ला फिल्म 'दादू' से की, हालांकि यह फिल्म सिनेमाघरों  में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख कर लिया। मायानगरी में उन्होंने हिंदी फिल्म नन्हा शिकारी में संगीत दिया। यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी। इस फिल्म से भी उन्हें कुछ खास फायदा नहीं पहुंचा। 
TV Actress: राखी सावंत से चारू असोपा तक, इन एक्ट्रेसेस को प्यार में मिला धोखा, पतियों पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Bappi Lahiri Death Anniversary Know untold facts about Disco King
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1975 में फिल्म जख्मी ने उन्हें खास पहचान दिलाई। फिल्म का संगीत जबर्दस्त हिट हुआ और बप्पी दा के करियर की गाड़ी तेज रफ्तार में निकल पड़ी। साल 1976 में उन्होंने फिल्म चलते-चलते में संगीत दिया। इस फिल्म में उनका कंपोज किया गाना 'चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना' काफी लोकप्रिय हुआ। किशोर कुमार की आवाज में रिकॉर्ड किया गया यह गाना आज भी संगीत में रुचि रखने वाले लोग बहुत ही शौक से सुनते हैं। इसके बाद कई फिल्मों में उनके काम को काफी सराहा गया। 
Debina Gurmeet: 'राम-सीता' ने दो साल तक परिवार को नहीं लगने दी थी शादी की भनक, फिर दोबारा लिए सात फेरे

विज्ञापन
Bappi Lahiri Death Anniversary Know untold facts about Disco King
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1983 बप्पी लाहिड़ी के करियर में मील का पत्थर साबित हुआ। बी.सुभाष के निर्देशन में मिथुन चक्रवर्ती की मुख्य भूमिका वाली डिस्को डांसर फिल्म में उनके संगीत का नया अंदाज देखने को मिला। 'आई एम ए डिस्को डांसर', 'जिमी जिमी जिमी आजा आजा' जैसे डिस्को गीत ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। फिल्म के गाने इतने जबर्दस्त हिट हुए कि बप्पी लाहिड़ी को डिस्को किंग के नाम से पुकारा जाने लगा। 15 फरवरी 2022 को 69 साल की उम्र में बप्पी दा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। भले ही वो आज न हो, लेकिन उनका संगीत लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है।
Deepika Padukone: बेशरम रंग की शूटिंग के दौरान अबराम पर दीपिका ने लुटाया था प्यार, मेकर्स ने शेयर किया वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed