बप्पी लाहिड़ी को इस दुनिया से गए एक वर्ष होने वाला है। महान संगीतकार 15 फरवरी 2022 को इस दुनिया को सदा के लिए छोड़ गए। उनके जाने से सिनेमा की दुनिया में जो जगह खाली हुई है, उसे कोई नहीं भर सकता। बता दें कि हाल ही में दिग्गज गायक और संगीतकार की पहली पुण्यतिथि के मौके पर परिवार ने एक सभा आयोजित की। इस मौके पर उनके परिजनों ने गायक को भारी मन के साथ याद किया। साथ ही सिनेमा जगत की कई दिग्गज हस्तियां भी सभा में मौजूद रहीं।
Bappi Lahiri: बप्पी लाहिड़ी की पहली पुण्यतिथि पर परिवार ने रखी प्रार्थना सभा, दिग्गज सितारे भी हुए शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बप्पी लाहिड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे सितारे थे, जिसके जाने से संगीत जगत की रौनक ही चली गई। बप्पी ने महज तीन वर्ष की आयु में ही तबला बजाना शुरू कर दिया था, जिसके चलते उनके पिता ने उन्हें संगीत के सारे गुण सिखाए। बॉलीवुड के संगीत जगत को रॉक और डिस्को से रूबरू कराने वाले बप्पी लहरी ने पूरे देश को अपनी धुन पर नचाया है। सिंगर बप्पी लाहिड़ी ने कई बड़ी छोटी फिल्मों में अपनी आवाज दी। आज भी लोग उनके गाने को गुनगुनाते मिल जाएंगे।
Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर के निधन के बाद परिवार ने त्याग दी ये मिठाई, वृद्धाश्रम के लिए नासिक में मिली जमीन
बीते साल बप्पी लाहिड़ी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस सभा में बॉलीवुड की कईं हस्तियों को शामिल होते देखा गया, जिसमें संगीत जगत के कुमार सानू पहुंचे, जहां उनके साथ समीर अंजन और जया प्रदा भी बप्पी को याद करते नजर आए।
दिग्गज बप्पी लाहिड़ी की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित सभा में पूनम ढिल्लो, अलका याग्निक, पद्मिनी कोल्हापुरे, इला अरुण, जावेद जाफरी ने भी शिरकत की। इसके अलावा निवेदिता बसु, देबू मुखर्जी, सम्राट मुखर्जी, सपना मुखर्जी और कई अन्य लोग शामिल हुए।