फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bappi Lahiri Death: जब बप्पी लाहिड़ी को देखते ही उनके दीवाने हो गए थे माइकल जैक्सन, बोले- आपकी चेन तो कमाल है...

Wed, 16 Feb 2022 10:36 AM IST
कुमार संभव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार संभव Updated Wed, 16 Feb 2022 10:36 AM IST
सार

माइकल जैक्सन एक बार मुंबई आए थे तो उनकी मुलाकात बप्पी लाहिड़ी से हुई थी। इस किस्से का जिक्र बप्पी दा ने खुद द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में किया था।

विज्ञापन
Bappi Lahiri Passes Away Interesting kissa with Michael Jackson gold chain the kapil sharma show
बप्पी लाहिड़ी और माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

बप्पी लाहिड़ी इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं, लेकिन उनके गाने और किस्से हमेशा अमर रहेंगे। दरअसल, बप्पी दा ने मंगलवार रात (15 फरवरी) को मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। 69 वर्षीय बप्पी लाहिड़ी काफी समय से बीमार चल रहे थे। बप्पी दा से जुड़े किस्सों की बात करें तो एक किस्सा माइकल जैक्सन से जुड़ा हुआ भी है। दरअसल, माइकल जैक्सन जब पहली बार बप्पी लाहिड़ी से मिले तो उनके फैन हो गए थे और इसकी वजह भी सोना ही था। इस रिपोर्ट में उस दिलचस्प किस्से से रूबरू होते हैं। 

Bappi Lahiri Passes Away Interesting kissa with Michael Jackson gold chain the kapil sharma show
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात
जानकार बताते हैं कि माइकल जैक्सन एक बार मुंबई आए थे तो उनकी मुलाकात बप्पी लाहिड़ी से हुई थी। इस किस्से का जिक्र बप्पी दा ने खुद द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में किया था। उन्होंने बताया था, 'जब वह बॉम्बे आए थे। उस दौरान मैं एक जगह बैठा हुआ था। माइकल जैक्सन मेरे पास आए तो उनकी नजर मेरी गणपति वाली चेन पर टिक गई। उन्होंने कहा- ओ माई गॉड...फैंटास्टिक। तुम्हारा नाम क्या है? आपकी चेन तो कमाल है।' 
 

Bappi Lahiri Passes Away Interesting kissa with Michael Jackson gold chain the kapil sharma show
बप्पी लाहिड़ी का निधन - फोटो : पीटीआई

फिर गानों को लेकर हुई थी बातचीत
बप्पी लाहिड़ी ने बताया था कि बातचीत के दौरान माइकल जैक्सन ने पहले मेरा नाम पूछा। इसके बाद उनका दूसरा सवाल था कि आप कंपोजर हो? मैंने कहा- हां, मैं कंपोजर हूं। मैंने डिस्को डांसर बनाया है। बप्पी लाहिड़ी का कहना था कि जैसे ही मैंने डिस्को डांसर बोला तो माइकल जैक्सन ने कहा कि मुझे तुम्हारा गाना पसंद है जिम्मी-जिम्मी वाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bappi Lahiri Passes Away Interesting kissa with Michael Jackson gold chain the kapil sharma show
बप्पी लाहिड़ी

बप्पी दा के गानो में था वेस्टर्न टच
बता दें कि बप्पी लाहिड़ी बॉलीवुड के 'गोल्ड मैन' कहे जाते थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत को एक अलग किस्म के संगीत से रूबरू कराया। उनके संगीत में वेस्टर्न टच था, जिसने युवाओं की काफी ज्यादा आकर्षित किया। 'डिस्को डांसर' और 'जिम्मी-जिम्मी' जैसे उनके गाने आज भी आइकॉनिक माने जाते हैं। यही वजह है कि मशहूर सिंगर और डांसर माइकल जैक्सन भी बप्पी लाहिड़ी के गानों के बड़े फैन बन गए थे। 

विज्ञापन
Bappi Lahiri Passes Away Interesting kissa with Michael Jackson gold chain the kapil sharma show
बप्पी लाहिड़ी

मुंबई में ली अंतिम सांस
बता दें कि बप्पी लाहिड़ी का निधन मंगलवार रात (15 फरवरी) मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। अस्पताल के निदेशक डॉ. दीपक नामजोशी ने पीटीआई को बताया कि लाहिड़ी को एक महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। मंगलवार को उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर के मुताबिक, वह स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से जूझ रहे थे। डॉक्टरों ने निधन की वजह ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया बताई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed