सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सलमान की फिल्मों का छोटे परदे पर फिर छाया खुमार, टॉप फाइव में लोगों ने पहुंचाईं ये दो फिल्में

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 06 Nov 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Barc Television TRP Salman Khan Movie Dabangg 3 and Hum Sath Sath Hain On The Top
हम साथ- साथ हैं, दबंग 3 - फोटो : फाइल फोटो

टीवी पर हिंदी फिल्मों का जमाना एक बार फिर से लौटता हुआ नजर आ रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से हिंदी फिल्में ही टीवी पर दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। वह बात अलग है कि पैसा खर्च करके देखने वाले हिंदी फिल्में देख रहे हैं जबकि मुफ्त में टीवी देखने के शौकीन साउथ की डब फिल्मों को। यहां एक बात और ध्यान देने वाली है कि टीवी पर अभिनेता सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस' भले ही लोगों को पसंद न आ रहा हो लेकिन फिल्में तो सलमान की ही चल रही हैं।

Trending Videos
Barc Television TRP Salman Khan Movie Dabangg 3 and Hum Sath Sath Hain On The Top
दबंग 3 - फोटो : फाइल फोटो

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (बार्क) की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार पिछले हफ्ते टीवी पर सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' ने सबसे ज्यादा दर्शक बटोरे। 'दबंग 3' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें सलमान खान के साथ सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा और कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्छा सुदीप मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। फिल्म ने कारोबार तो ठीक ठाक किया था लेकिन सलमान खान के फैंस भी इस फिल्म से सौ फीसदी संतुष्ट नहीं दिखे थे। अब 'दबंग 3' जी सिनेमा पर प्रसारित हुई है जिसको दर्शकों ने सबसे ज्यादा देखा और पहला स्थान दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Barc Television TRP Salman Khan Movie Dabangg 3 and Hum Sath Sath Hain On The Top
स्ट्रीट डांसर 3डी - फोटो : फाइल फोटो

सभी तरह के प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो पिछले हफ्ते टीवी पर सबसे ज्यादा सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' देखी गई। दूसरा स्थान ढिंचक चैनल पर प्रसारित हुई अल्लू अर्जुन की दक्षिण भारतीय एक्शन फिल्म 'सराइनोडू' को मिला। तीसरे नंबर पर रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' रही। डांस पर आधारित इस फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

Barc Television TRP Salman Khan Movie Dabangg 3 and Hum Sath Sath Hain On The Top
हम साथ साथ हैं - फोटो : सोशल मीडिया

पैसा खर्च करके टीवी देखने वाले लोगों की अगर बात करें तो उनमें सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्म 'दबंग 3' ही रही। इसी क्रम में सोनी मैक्स पर प्रसारित हुई फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' को दूसरा स्थान मिला। शुरुआत के मुकाबले अब आईपीएल का खुमार धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। इसलिए, स्टार गोल्ड पर आईपीएल के दीवाने इसे तीसरा स्थान ही दिला पाए। पैसे खर्च करने वाले दर्शकों ने सलमान खान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, करिश्मा कपूर, तब्बू, मोहनीश बहल, आदि की फिल्म 'हम साथ साथ हैं' को चौथा स्थान दिलाया है। बहुत दिन बाद सलमान की दो फिल्में शीर्ष पांच में दो स्थान हथियाने में कामयाब रहीं। वहीं, पांचवा और अंतिम स्थान विजय देवराकोंडा की डब फिल्म 'गीता गोविंदम' को मिला। यह फिल्म भी जी सिनेमा पर ही प्रसारित हुई।

विज्ञापन
Barc Television TRP Salman Khan Movie Dabangg 3 and Hum Sath Sath Hain On The Top
पुलिसगिरी - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

फ्री टू एयर चैनलों पर दिखाई गई फिल्मों में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान ढिंचक चैनल पर प्रसारित हुई फिल्मों को मिला। इन स्थानों पर क्रमशः 'सराइनोडु', 'कंचना 4' और 'तड़का' फिल्में प्रसारित हुईं। चौथे स्थान की बात करें तो यहां रिश्ते सिनेप्लेक्स ने अपनी जगह बनाई। इस चैनल पर प्रसारित हुई फिल्म 'पुलिसगिरी' दर्शकों को बहुत पसंद आई। इस फिल्म में संजय दत्त, प्राची देसाई, ओमपुरी, प्रकाश राज, राजपाल यादव, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके बाद अंतिम और पांचवा स्थान भी ढिंचक चैनल के नाम ही रहा। इस पर प्रसारित हुई फिल्म 'द फाइटर मैन सिंघम 2' भी लोगों को आकर्षित करने में कामयाब रही।

पढ़ें: अंतरिक्ष में किस फिल्म की होगी सबसे पहले शूटिंग? रूसी टीम को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में टॉम क्रूज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed