फिल्म 'द केरल स्टोरी' के बाद इन दिनों अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह छत्तीसगढ़ में तैनात पुलिस महानिरीक्षक की भूमिका निभा रही है। अदा शर्मा कहती हैं कि पहले मैं 'द केरल स्टोरी' को अपने करियर की सबसे कठिन फिल्म मानती थी लेकिन अब फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' उससे भी कठिन फिल्म मालूम होती है। अदा शर्मा इस फिल्म के सभी कलाकारों और तकनीशियनों को फिल्म का हीरो मानती हैं।
Bastar Girls: अदा शर्मा ने अपने बयान से पलटी मारी, बोलीं, ‘इंदिरा ही नहीं ‘बस्तर’ के सारे कलाकार हीरो, हीरोइन’
अदा शर्मा कहती हैं कि पहले मैं 'द केरल स्टोरी' को अपने करियर की सबसे कठिन फिल्म मानती थी लेकिन अब फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' उससे भी कठिन फिल्म मालूम होती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्नातक इंदिरा तिवारी फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में अदा ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में इंदिरा को फिल्म 'बस्तर' की असल हीरोइन बताया और इसके लिए इंदिरा तिवारी ने खुलकर अदा शर्मा का न सिर्फ शुक्रिया जताया बल्कि, उनकी इस दरियादिली की तारीफ भी की। अदा शर्मा कहती हैं, 'फिल्म ‘बस्तर’ का हर किरदार हीरो है। फिर चाहे वह किसी एक सीन में ही क्यों न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म फिल्म में सबके किरदार बहुत ही मजबूत हैं। अगर इस कहानी में एक भी किरदार मजबूत नहीं होता तो यह फिल्म नहीं बनती।'
Pankaj Udhas Prayer Meet: पंकज की याद में साथियों ने इस दिन रखी प्रार्थना सभा, जुटेंगे सुरों के दिग्गज सितारे
निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और निर्देशक सुदीप्तो सेन की पिछली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ बीते साल की सबसे कामयाब फिल्मों में रही। अब ये जोड़ी अपनी नई फिल्म ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ लेकर तैयार है। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। अदा मानती हैं कि इंदिरा तिवारी की तरह वह भी इंडस्ट्री के बाहर की अभिनेत्री हैं। अदा शर्मा कहती हैं, 'मैं इंडस्ट्री के बाहर की लड़की हूं। बाहर से जो भी लड़कियां इंडस्ट्री में आती है, उनके प्रति मेरी बहुत इज्जत है क्योंकि इंडस्ट्री में नाम बनाना बहुत ही मुश्किल है।'
SUNFLOWER: सुनील और अदा की 'सनफ्लावर 2' के लिए रेड कार्पेट स्क्रीनिंग का आयोजन, इंडस्ट्री के ये सितारे आए नजर
अदा शर्मा इसी सिलसिले में फिल्म 'द केरल स्टोरी' में अपने किरदार के पति का रोल निभाने वाले अभिनेता विजय कृष्ण का भी जिक्र करना नहीं भूलतीं। विजय फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। अदा शर्मा कहती हैं, 'फिल्म में उनका बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार है। निर्माता विपुल शाह और सुदीप्तो सेन चाहते तो इस किरदार के लिए किसी भी बड़े कलाकार को फिल्म में ले सकते थे, लेकिन उन्होंने अपने पिछले रिश्तों को ध्यान में रखते हुए ही इस फिल्म में विजय कृष्ण को मौका दिया।'
Neha Dhupia: अक्षय की फिटनेस की फैन हैं नेहा, बोलीं- वे सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि सबकी सेहत के लिए सोचते हैं
अभिनेत्री अदा शर्मा कहती हैं, 'फिल्म ‘बस्तर’ में मेरे लिए इंदिरा हीरोइन है। और, इसके दूसरे कलाकार भी मेरे लिए फिल्म के हीरो और हीरोइन ही हैं। सिर्फ इसी फिल्म में नहीं बल्कि 'द केरल स्टोरी’ में मेरे साथ जिसने भी काम किया, वे सब मेरे लिए हीरो और हीरोइन हैं। निर्माता निर्देशक फिल्म में उसे कैसे पेश करते हैं, मुझे नहीं पता। अभी मेरी सीरीज 'सनफ्लावर सीजन 2' आने वाली है। इस सीरीज में मेरे लिए आशीष विद्यार्थी भी उतने ही हीरो हैं, जितने रणवीर शौरी हैं।'
Maamla Legal Hai:'मामला लीगल है' के रेड कार्पेट प्रीमियर में दिखा रवि किशन का भौकाल, बोले- 'हमने कोर्ट की खूबसूरती दिखाई है'