जान्हवी कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। 'मिली', 'गुडलक जेरी', 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। अपनी फिल्मों के लिए वह जीतोड़ मेहनत करने से पीछे नहीं रहतीं। मगर, इसके बाद भी वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में इस बात को लेकर जान्हवी का दर्द छलक आया है। जान्हवी का कहना है, 'लोग समझते हैं कि स्टारकिड होने की वजह से मुझे आसानी से मौके मिलते हैं, लेकिन मैं इस वजह से काफी नुकसान में हूं।' जान्हवी ने ऐसा क्यों कहा? आइए जानते हैं...
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर को है स्टारकिड होने का पछतावा? बोलीं- 'मैं तो नुकसान में रही'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी कपूर ने अपने करियर पर बात की। उन्होंने कहा कि जब वह अपने किरदार के लिए कड़ी मेहनत कर रही होती हैं, मानसिक उथल-पुथल से गुजर रही होती हैं और तभी इंटरनेट पर कोई उनके एक्टिंग स्किल्स पर सवाल उठाता है या 'नेपोटिज्म की बच्ची...' जैसे कमेंट्स करता है तो बहुत दुख होता है।' जान्हवी कपूर ने कहा, 'लोग अनुमान लगाते हैं कि मुझे सबकुछ बहुत आसानी से मिल गया है। लेकिन, मेहनत करना मेरी प्राथमिकता रही है। मैं अपनी जिंदगी में अपने लक्ष्यों को लेकर बहुत स्पष्ट रही हूं। मैं अपनी मां की विरासत को जीना चाहती हूं। यह घमंड की बात नहीं है, बल्कि यह मेरी इच्छा है।'
जान्हवी कपूर ने आगे कहा कि लोगों को आपको नकारने में सिर्फ एक सेकंड लगता है। उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि कुछ मौके मुझे आसानी से मिल गए। लेकिन, मुझे लगता है कि मेरा घाटा ही रहा है, क्योंकि लोग मेरी फिल्मों को न्यूट्रल होकर देखने नहीं जाते। लोग मुझे प्रिवलेज्ड कहते हैं।'
Kiccha Sudeep: अजय देवगन की 'नफरत' से बचना चाहते हैं किच्चा सुदीप, बोले- अब काजोल के साथ काम करने की तमन्ना
जान्हवी ने कहा कि 'जो लोग मेरे हार्ड वर्क को नजरअंदाज करते हैं, उन्हें मैं सिर्फ यही कहना चाहती हूं कि मैं हार्ड वर्क करती हूं। मेरे पास जो है उसकी कीमत समझती हूं। मुझे सिनेमा से प्यार है। मुझे इस बात का कोई दुख नहीं, क्योंकि मैं जानती हूं कि जो कर रही हूं, वह अच्छा कर रही हूं।'
Sidharth Kiara Reception: शादी के बाद अब यह है सिड-कियारा का प्लान, ऐसे वेलेंटाइन वीक बिताएगा यह कपल
गौरतलब है कि जान्हवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी हैं। जान्हवी ने वर्ष 2018 में फिल्म 'धड़क' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर भी जल्द अभिनय की दुनिया में दस्तक देने वाली हैं। बता दें कि खुशी, जोया अख्तर की फिल्म 'आर्चीज' में नजर आएंगी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। खुशी के अलावा इस फिल्म में और भी कई स्टारकिड्स नजर आने वाले हैं। बात जान्हवी के वर्क फ्रंट की करें तो वह जल्द ही फिल्म दोस्ताना 2, बवाल और मि. एंड मिसेज माही जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।
Raveena Tandon: सोशल मीडिया को कैसा समझती हैं रवीना टंडन? बोलीं- यहां लोग संघी या नक्सली, तीसरा रास्ता ही नहीं