फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bawaal: जापानी भाषा में भी रिलीज होगी वरुण और जान्हवी की 'बवाल'! साजिद नाडियाडवाला से किया गया खास अनुरोध

Tue, 18 Jul 2023 06:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 18 Jul 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
Bawaal Fans from Japan request Sajid Nadiadwala to release Varun Dhawan and Janhvi Kapoor Film in Japanese
बवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन दिनों जान्हवी कपूर और वरुण धवन की आगामी फिल्म की चर्चाएं चारो तरफ 'बवाल' मचा रही हैं। फिल्म की कहानी 'विश्व युद्ध 2' की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई घटनाओं का जापान सहित दुनिया भर के कई अन्य देशों पर पड़ा था। ऐसे में इस फिल्म को लेकर सभी लोग बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। लेकिन 'बवाल' के लिए सबसे ज्यादा उत्साह हिंदी सिनेमा के जापानी प्रशंसकों के बीच देखने को मिल रहा है। दरअसल, जापानी फैंस ने आगामी फिल्म 'बवाल' के निर्माता साजिद नाडियाडवाला से इसे जापानी भाषा में रिलीज करने की रिक्वेस्ट की है।  

Bawaal Fans from Japan request Sajid Nadiadwala to release Varun Dhawan and Janhvi Kapoor Film in Japanese
बवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर 'बवाल' की कहानी एक ऐसे शिक्षक की प्रेम कहानी है, जो इतिहास पढ़ाता है। लेकिन वह छात्रों को गलत इतिहास पढ़ाता है, जो बाद में 'बवाल' का कारण बनता है। 'बवाल' 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। सभी लोग इसकी रिलीज के लिए उत्सुक हैं और अगर एक मीडिया संस्थान द्वारा साझा की गई रिपोर्ट की मानें तो नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म को जापानी भाषा में रिलीज के लिए जापान से लोग लगातार अनुरोध कर रहे हैं। 

Bawaal Fans from Japan request Sajid Nadiadwala to release Varun Dhawan and Janhvi Kapoor Film in Japanese
बवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्माता साजिद नाडियाडवाला के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, 'जापानी दर्शकों की तरफ से अनुरोध आए हैं। उन्होंने इसे उनकी स्थानीय भाषा में डब करने में रुचि व्यक्त की है क्योंकि इसकी कहानी का संबंध द्वितीय विश्व युद्ध से है। फिल्म से जापानी दर्शकों का जुड़ने का सबसे बड़ी कड़ी यही है। बवाल, जापान में सुर्खियां हो रही है क्योंकि फिल्म की कहानी द्वितीय विश्व युद्ध के आसपास की घटनाओं को दिखाती है, जो जापान के इतिहास का भी हिस्सा है।'
Neeru Randhawa: कोर्ट से मिले इंसाफ से खुश हैं नीरू रंधावा, बताई अरमान कोहली के खिलाफ केस वापस लेने की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Bawaal Fans from Japan request Sajid Nadiadwala to release Varun Dhawan and Janhvi Kapoor Film in Japanese
बवाल टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, जापान द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए देशों में से एक था। जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर परमाणु बम गिराए गए थे, जिसे इतिहास की सबसे भयानक मानव निर्मित त्रासदियों में से एक माना जाता है। सूत्र ने आगे बताया, 'हां, फिल्म को जापान में रिलीज करने का अनुरोध किया गया है। लेकिन अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि, बवाल की रिलीज को लेकर उत्साह जबर्दस्त है और फिल्म की टीम प्यार देखकर रोमांचित हैं।' 

विज्ञापन
Bawaal Fans from Japan request Sajid Nadiadwala to release Varun Dhawan and Janhvi Kapoor Film in Japanese
बवाल - फोटो : सोशल मीडिया

'बवाल' की कहानी एक शादीशुदा कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने रिश्ते की सच्चाई का पता लगाने के लिए इतिहास के पलों को फिर से दोहराते हैं। फिल्म में वरुण ने अजय दीक्षित या कानपुर के अज्जू भैया की भूमिका निभाई है, जो एक इतिहास शिक्षक हैं। जान्हवी ने फिल्म में वरुण की पत्नी निशा का किरदार निभाया है। 'बवाल', 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed