फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varun-Alia: पर्दे पर फिर धमाल मचाएगी वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी! इस फिल्म के सीक्वल के लिए दोनों आएंगे साथ

Tue, 01 Aug 2023 04:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 01 Aug 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
Bawaal star Varun Dhawan To Reunite With rocky aur rani kii prem kahaani fame Alia Bhatt for film Dulhania 3
वरुण धवन, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और वरुण धवन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी फिल्मों में वरुण धवन और आलिया भट्ट की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया और सराहा गया। फिल्म को रिलीज हुए छह साल हो गए हैं और आज तक फैंस फिल्म और इसकी कहानी के बारे में बात करते हैं। हाल ही में वरुण ने एक साक्षात्कार में साझा किया कि वह 'दुल्हनिया' सीक्वल के लिए आलिया के साथ फिर से जुड़ना पसंद करेंगे और यह भी संकेत दिया कि जल्द ही कुछ वास्तविक हो सकता है।

Bawaal star Varun Dhawan To Reunite With rocky aur rani kii prem kahaani fame Alia Bhatt for film Dulhania 3
वरुण धवन, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी पहली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। संभावित सीक्वल के बारे में बात करते हुए वरुण ने से कहा, “मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है, जिस पर हम सभी ने एक टीम के रूप में बहुत चर्चा की है। हम निश्चित रूप से यह करना चाहते हैं। साथ ही हम कुछ ऐसा पाना चाहते हैं, जो बहुत अच्छा हो, ताकि आप सब भी उसे देखने के लिए बहुत उत्साहित हों, इसलिए इस पर काम होता रहता है।”

Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' बन दिल जीतने को तैयार कार्तिक आर्यन, फर्स्ट लुक हुआ जारी


 
Bawaal star Varun Dhawan To Reunite With rocky aur rani kii prem kahaani fame Alia Bhatt for film Dulhania 3
वरुण धवन-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन आगे कहा, “शशांक इस पर काम कर रहे हैं। वह एक स्क्रिप्ट तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं, जो मेरी और उनकी वापसी के लिए काफी अच्छी होगी। इस पर काम चल रहा है और हम एक-दूसरे के साथ दोबारा काम करना पसंद करेंगे। हमने इस बारे में बात की है।''

Adhyayan Suman: कंगना पर लगाए आरोपों को लेकर अध्ययन सुमन को नहीं अफसोस, बोले- सिक्के का दूसरा पहलू...


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bawaal star Varun Dhawan To Reunite With rocky aur rani kii prem kahaani fame Alia Bhatt for film Dulhania 3
वरुण धवन-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बात करें अभिनेता की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वरुण धवन हाल ही में जान्हवी कपूर के साथ 'बवाल' में नजर आए थे। फिल्म को डिजिटल रूप से रिलीज किया गया और इसे प्रशंसकों और आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। दूसरी ओर आलिया फिलहाल 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आईं। फिल्म ने रिलीज होने के चार दिनों के भीतर ही बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Zinda Banda: ‘जवान’ के गाने में प्रियमणि का मोहक अवतार, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के लिए फोन आया तो लगा प्रैंक है


 
विज्ञापन
Bawaal star Varun Dhawan To Reunite With rocky aur rani kii prem kahaani fame Alia Bhatt for film Dulhania 3
आलिया भट्ट, वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

2012 में वरुण और आलिया ने करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड डेब्यू किया और अपनी इंडस्ट्री में पहचान बनाई। इस फिल्म से सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी डेब्यू किया था। वरुण और आलिया 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के लिए साथ आए, जो 2014 में रिलीज हुई। फिर, 2017 में उन्होंने 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में अभिनय किया। उन्होंने 2019 की फिल्म 'कलंक' के लिए फिर से एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया।

Akelli: फिल्म 'अकेली' की टीम के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं नुसरत भरूचा, लिया गणपति का आशीर्वाद


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed