{"_id":"67d4ee0fd9598887590ffc9c","slug":"be-happy-actor-abhishek-bachchan-shares-funny-incident-of-farah-khan-falling-asleep-at-moroccan-royal-dinner-2025-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farah Khan: जब मोरक्को के राजा के डिनर टेबल पर सो गईं फराह खान, अभिषेक बच्चन ने साझा किया किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Farah Khan: जब मोरक्को के राजा के डिनर टेबल पर सो गईं फराह खान, अभिषेक बच्चन ने साझा किया किस्सा
फराह खान लंबे समय से निर्देशक की कुर्सी से दूर हैं। आखिरी बार उन्होंने साल 2014 में आई फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का निर्देशन किया था। हालांकि, वह इन दिनों एक कामयाब यूट्यूबर बन चुकी हैं। अपने ताजा व्लॉग में उन्होंने अभिषेक बच्चन से मुलाकात की, जो इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘बी हैप्पी’ का प्रचार कर रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा भी उनके साथ थे। इस मुलाकात ने उन पुरानी यादों को ताजा कर दिया, जब फराह और अभिषेक ने ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में साथ काम किया था।
फराह ने हंसते हुए साझा किया कि ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के सेट पर अभिषेक एक 'शरारती बच्चे' की तरह थे। उन्होंने याद किया कि अभिषेक उन्हें इधर-उधर दौड़ाते थे और कभी-कभी अपनी वैनिटी वैन में छिप जाते थे। फराह ने जब यह बात रेमो से साझा की तो अभिषेक ने मजाक में कहा, “मैं ऐसा इसलिए करता था ताकि फराह की थोड़ी एक्सरसाइज हो जाए।”
Abhay Deol Birthday: देओल खानदान के इस सितारे ने चुनी अलग राह, इन फिल्मों में दिखाई दमदार अदाकारी
3 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : यूट्यूब- फराह खान
अभिषेक ने भी साझा किया मजेदार किस्सा
इस मुलाकात के दौरान अभिषेक ने भी एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने साझा किया कि एक बार मोरक्को के राजा के साथ एक औपचारिक डिनर में उन्हें शामिल होना पड़ा था। वहां सख्त नियमों का पालन करना था, लेकिन फराह को इन नियमों से कोई मतलब नहीं था।
अभिषेक ने आगे कहा कि फराह डिनर टेबल पर ही सो गई थीं। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने बोमन ईरानी के साथ मिलकर फराह को जगाने की कोशिश की और मजाक में उनके चेहरे पर ब्रेड फेंकी। इस डिनर में हॉलीवुड स्टार एलन रिकमैन जैसे बड़े मेहमान भी मौजूद थे। यह सुनकर फराह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।
विज्ञापन
5 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan
इस फिल्म में अभिषेक जल्द आएंगे नजर
अभिषेक की नई फिल्म ‘बी हैप्पी’ अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। हाल ही में उनकी फिल्में ‘आई वांट टू टॉक’और ‘घूमर’ भी रिलीज हुई थीं। वह जल्द ही ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख जैसे सितारे भी होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।