फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hollywood Remakes: लाल सिंह चड्ढा ही नहीं हॉलीवुड की रीमेक हैं बॉलीवुड की ये शानदार फिल्में, लिस्ट में शोले भी

Mon, 29 Aug 2022 01:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 29 Aug 2022 01:28 PM IST
विज्ञापन
Before aamir khan Laal Singh Chaddha bollywood movies like sholay baazigar sarkar were hollywood film remakes
सरकार, लाल सिंह चड्ढा, शोले - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की कम बैक फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' अपनी रिलीज के पहले से ही सबकी जुबान पर थी। सोशल मीडिया पर उठी बायकॉट की मांग से रिलीज के बाद इस फिल्म को कई शहरों में विरोध का भी सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस फिल्म की खास बात यह थी कि 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। जहां 'फॉरेस्ट गंप' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी, वहीं 'लाल सिंह चड्ढा' को भारी नुकसान उठाना पड़ा। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 'लाल सिंह चड्ढा' ही अकेली ऐसी फिल्म नहीं है, जो किसी हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है। इंडस्ट्री में बहुत पहले से हॉलीवुड फिल्मों के रीमेक बनाए जा रहे हैं। 'शोले' से लेकर 'ब्लैक' तक बहुत सी ऐसी फिल्में हैं, जो हॉलीवुड की रीमेक हैं। चलिए आज इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कौन-कौन सी बॉलीवुड फिल्में हॉलीवुड की कॉपी हैं..

Before aamir khan Laal Singh Chaddha bollywood movies like sholay baazigar sarkar were hollywood film remakes
रामगढ़ के शोले का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

'द मैग्नीफिसेंट सेवन' पर आधारित थी 'शोले'
साल 1975 में आई बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' भी ओरिजनल आईडिया नहीं है। यह बात सुनकर आपको हैरानी जरूर हुई होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र स्टारर फिल्म 'शोले' जॉन स्टर्गेस द्वारा निर्देशित फिल्म 'द मैग्निफिकेंट सेवन' से प्रेरित थे। कमाल की बात यह है कि  'द मैग्निफिकेंट सेवन' भी एक रीमेक है। यह फिल्म मूल रूप से जापानी फिल्म 'सेवन समुराई' से प्रेरित थी। 'द मैग्निफिकेंट सेवन' हॉलीवुड फिल्म में 7 लोगों को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से एक गांव को डाकुओं से बचाने के लिए लाया जाता है। हालांकि, 'शोले' में सिर्फ जय-वीरू की जोड़ी होती है पर उनका काम वही होता है।   

Before aamir khan Laal Singh Chaddha bollywood movies like sholay baazigar sarkar were hollywood film remakes
Baazigar - फोटो : social media

'अ किस बिफोर डाइंग' की रीमेक थी शाहरुख की 'बाजीगर'
हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक जेम्स डियर डन द्वारा निर्देशित फिल्म 'ए किस बिफोर डाइंग' की कहानी से इंस्पायर होकर ही शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'बाजीगर' का निर्माण किया गया था। बॉलीवुड की निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान ने फिल्म 'बाजीगर' का निर्देशन किया था। 'बाजीगर' को न केवल समीक्षकों की तारीफ मिली थीं, बल्कि फिल्म ने दर्शकों को भी काफी प्रभावित किया था। इसी का नतीजा था कि 'बाजीगर' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इतना ही नहीं फिल्म ने चार फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीते थे। इस फिल्म में शाहरुख खान से लेकर काजोल तक की एक्टिंग को याद किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before aamir khan Laal Singh Chaddha bollywood movies like sholay baazigar sarkar were hollywood film remakes
चाची 420 - फोटो : सोशल मीडिया

'मिसेज डाउटफायर' की रीमेक है 'चाची 420' 
कमल हासन की बहुचर्चित फिल्म 'चाची 420' भी इस लिस्ट में शामिल है। महिला का किरदार निभा दर्शकों का दिल जीतने वाले कमल हासन की यह फिल्म रॉबिन विलियम्स की हॉलीवुड फिल्म 'मिसेज डाउटफायर' से प्रेरित थी।  कमल हासन ने न केवल फिल्म में चाची का किरदार निभाया था बल्कि इसके साथ ही उन्होंने इसका निर्देशन भी किया था। 'चाची 420' में कमल हासन के अलावा अमरीश पुरी, ओम पुरी, परेश रावल, तब्बू और नासिर जैसे कलाकार भी शामिल थे। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता की है जो अपनी बेटी से मिलने के लिए चाची का रूप रख लेता है।

विज्ञापन
Before aamir khan Laal Singh Chaddha bollywood movies like sholay baazigar sarkar were hollywood film remakes
Satte Pe Satta - फोटो : file photo

'सेवन ब्राइड्स फोर सेवन ब्रदर्स' की रीमेक थी 'सत्ते पर सत्ता'
साल 1982 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' ऐसे सात भाइयों की कहानी को पर्दे पर उतारती है, जो शादी करने के लिए तिगड़म लगाते हैं। निर्देशक राज ए सिप्पी ने फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' साल 1954 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'सेवेन ब्राइड्स फॉर सेवन ब्रदर्स' से प्रेरित होकर बनाई थी। 'सेवेन ब्राइड्स फॉर सेवन ब्रदर्स' का निर्देशन स्टेनली डोनन ने किया था। अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी जैसे कलाकारों से सजी इस मल्टीस्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed