फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या बॉलीवुड में डेब्यू से पहले शादी करने जा रही हैं ये स्टार किड, कमेंट में बताई सच्चाई

Sun, 24 Feb 2019 06:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 24 Feb 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Before Bollywood debut Chunky Pandey daughter Ananya Pandey shared shaadi profile picture
Ananya Pandey - फोटो : instagram

चंकी पांडे (Chunky Pandey) की बेटी अनन्या पांडे (Ananya Pandey) बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही फेमस हो चुकी हैं। अनन्या की सोशल मीडिया पर फैन फालोइंग भी काफी ज्यादा है। इस बीच अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट कर दी है जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। इस तस्वीर के साथ अनन्या ने एक कैप्शन भी दिया है।

Before Bollywood debut Chunky Pandey daughter Ananya Pandey shared shaadi profile picture
ananya pandey - फोटो : instagram

अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में अनन्या ऑफ व्हाइट टॉप पहनी हुई है और हाथ में फूल पकड़ा हुआ है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अनन्या ने कैप्शन लिखा - 'मेरी शादी डॉट कॉम प्रोफाइल की तस्वीर।' इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अनन्या ने 'जस्ट किडिंग' भी लिखा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

my shaadi.com profile picture 👰🏻🤪 #JustKidding

A post shared by Ananya 👩🏻🎓💫 (@ananyapanday) on

Before Bollywood debut Chunky Pandey daughter Ananya Pandey shared shaadi profile picture
ananya pandey - फोटो : instagram

इस पोस्ट के साथ जस्ट किडिंग लिखकर अनन्या ने यह तो साफ कर दिया कि यह एक मजाक था। खास बात यह है कि अनन्या इस तस्वीर में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। आपको बता दें, अनन्या इन दिनों 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में अनन्या के साथ तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Bollywood debut Chunky Pandey daughter Ananya Pandey shared shaadi profile picture
student of the year 2 - फोटो : file photo

इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म इसी साल मई में रिलीज हो सकती है। हाल ही में अनन्या एक चैट शो में आई थीं। शो में होस्ट ने अनन्या से नोपोटिज्म पर सवाल पूछते हैं जिसका जवाब अनन्या बेबाकी से देती है। शो में अनन्या ने कहा कि वह नेपोटिज्म की वजह से ही यहां पर हैं। नेपोटिज्म के इस सवाल पर अनन्या के जवाब की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ भी हुई। 

विज्ञापन
Before Bollywood debut Chunky Pandey daughter Ananya Pandey shared shaadi profile picture
कार्तिक - फोटो : twitter

अनन्या इन दिनों डेब्यू के अलावा कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों को एक साथ कई बार देखा गया है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि अनन्या और तारा अपनी इस पहली फिल्म से दर्शकों के दिलों पर धाक जमा पाती हैं या फिर नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed