सब्सक्राइब करें

‘घूसखोर पंडित’ से पहले इन फिल्मों के नाम को लेकर भी उठा विवाद, दीपिका से लेकर अक्षय तक की फिल्में हैं शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 07 Feb 2026 05:18 PM IST
सार

Ghooskhor Pandat Row: मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’ से पहले भी कई फिल्मों के टाइटल को लेकर विवाद खड़ा हो चुका है। जानते हैं लिस्ट में कौन-कौनसी फिल्में शामिल हैं…

विज्ञापन
Before Ghooskhor Pandat From Ram Leela To Padmaavat Laxmii And Billu These Films Title Created Controversy
विवादों में रहे इन फिल्मों के नाम - फोटो : अमर उजाला

मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विवाद जारी है। विवाद की वजह फिल्म का नाम है, जिसमें ‘पंडित’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है। ‘घूसखोर पंडित’ नाम से ब्राह्मण समुदाय नाराज है और देश के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। वहीं कई जगह फिल्म के मेकर्स पर एफआईआर भी दर्ज हुई है। फिल्म का नाम बदलने और इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक भी पहुंच चुका है, जहां कोर्ट ने मेकर्स को प्रमोशनल सामग्री हटाने का निर्देश दिया है। वहीं एफएमसी ने भी मेकर्स को टाइटल को लेकर आवेदन न करने पर नोटिस भेजा है। फिलहाल पूरे मामले पर फिल्म के निर्माता नीरज पांडे और अभिनेता मनोज बाजपेयी का बयान सामने आ चुका है। जिसमें उन्होंने फिल्म को काल्पनिक बताते हुए लोगों की भावनाओं का सम्मान करने की बात कही है। लेकिन अभी भी फिल्म का नाम बदलने की मांग को लेकर विरोध जारी है। ऐसे में अब देखना ये है कि क्या मेकर्स ‘घूसखोर पंडित’ का नाम बदलते हैं या नहीं?


हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब किसी फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद उठा हो। इससे पहले भी कई फिल्मों के टाइटल को लेकर विवाद उठ चुका है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण की फिल्म से लेकर अक्षय कुमार और रणवीर सिंह तक की फिल्में शामिल हैं। जानते हैं ऐसी फिल्मों के बारे में, विवाद के बाद जिनके नाम में हुआ बदलाव।

Trending Videos
Before Ghooskhor Pandat From Ram Leela To Padmaavat Laxmii And Billu These Films Title Created Controversy
पद्मावत - फोटो : सोशल मीडिया

पद्मावत
2018 में रिलीज हुई दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ‘पद्मावत’ अपनी रिलीज से पहले विवादों में गिर गई थी। दरअसल, घोषणा के वक्त फिल्म का नाम ‘पद्मावती’ रखा गया था। लेकिन करणी सेना ने फिल्म के नाम को लेकर विरोध जताया। कहना था कि इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। साथ ही रानी पद्मावती को डांस करते दिखाया गया है। काफी ज्यादा विरोध होने के बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर ‘पद्मावत’ कर दिया। इसके बाद ही ये सिनेमाघरों में रिलीज हो सकी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Ghooskhor Pandat From Ram Leela To Padmaavat Laxmii And Billu These Films Title Created Controversy
लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

लक्ष्मी
अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘लक्ष्मी’ के नाम को लेकर भी विवाद हुआ था। पहले फिल्म का नाम ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ था। लेकिन ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म को लव जिहाद से जोड़ा गया और देवी लक्ष्मी के नाम के साथ ‘बॉम्ब' शब्द पर कड़ा विरोध हुआ। विवाद बढ़ने पर मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर सिर्फ ‘लक्ष्मी' कर दिया।

Before Ghooskhor Pandat From Ram Leela To Padmaavat Laxmii And Billu These Films Title Created Controversy
राम लीला - फोटो : सोशल मीडिया

राम-लीला
पद्मावत से पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘राम-लीला’ को लेकर भी विवाद हुआ था। पहले फिल्म को ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ नाम से घोषित किया गया था। लेकिन फिल्म के पोस्टर और नाम को लेकर विवाद शुरू हो गया और लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कही। इसके बाद मेकर्स ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को ‘राम-लीला’ के नाम से रिलीज किया। फिल्म में दोनों के किरदारों के नाम राम और लीला थे।

विज्ञापन
Before Ghooskhor Pandat From Ram Leela To Padmaavat Laxmii And Billu These Films Title Created Controversy
लवयात्री - फोटो : सोशल मीडिया

लवयात्री
सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की पहली फिल्म का नाम पहले ‘लवरात्रि’ था। लेकिन इसके नवरात्रि से मिलते-जुलते होने के चलते विरोध हुआ। नतीजन मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर ‘लवयात्री’ कर दिया।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed