{"_id":"5b66ce144f1c1b9d3e8b53dc","slug":"before-manikarnika-kangana-ranaut-hourse-riding-sunday-morning-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: 'मणिकर्णिका' से पहले घुड़सवारी करती नजर आईं कंगना रनौत, इसी फिल्म के लिए सीखी तलवारबाजी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: 'मणिकर्णिका' से पहले घुड़सवारी करती नजर आईं कंगना रनौत, इसी फिल्म के लिए सीखी तलवारबाजी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Aug 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
कंगना रनौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के सेट से कई बार कंगना का लुक वायरल हो चुका है। इस बार भी कंगना की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह घुड़सवारी करती हुई नजर आ रही हैं। कंगना ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है जो तस्वीरों को देखकर साफ जाहिर है।
कंगना रनौत
कंगना की सामने आई तस्वीर में वह लक्ष्मीबाई के गेटअप में दिख रही हैं और घुड़सवारी कर रही हैं। कंगना का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो घुड़सवारी का मजा ले रही हैं। इस फिल्म के लिए कंगना ने घुड़सवारी से लेकर तलवारबाजी तक सीखी है। बता दें कि कंगना इस फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभा रही हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
कंगना
इस फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई के किरदार के लिए कंगना ने कई बेहतरीन स्टंट सीन्स निभाए हैं। कंगना ने एक एक सीन को इतने रियल अंदाज में शूट किया है कि शूटिंग के दौरान उन्हें चोट तक लग गई थी। प्रोड्यूसर्स को उम्मीद है कि दर्शकों को ये सीन बेहद पसंद आएंगे और अपनी निगाहें कंगना रनौत से नहीं हटा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
manikarnika
बता दें कंगना की फिल्म मणिकर्णिका का टीजर इस स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इस दिन अक्षय कुमार की गोल्ड और जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते भी रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है।