प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । प्रियंका हॉलीवुड सिंगर निक जोनस को डेट कर रही हैं जो उनसे 10 साल छोटे हैं । फैंस निक और प्रियंका की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए बेताब हैं ।
नाइट क्लब में एक-दूसरे को Kiss करते स्पॉट हुए प्रियंका और निक, Video हो रहा वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय-समय प्रियंका और निक की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं । एक बार फिर दोनों का पार्टी करते हुए वीडियो सामने आया है। दोनों नाइट क्लब में हैं और प्रियंका पीले कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
वीडियो में प्रियंका और निक ने एक-दूसरे को किस भी किया । किसी ने दूर से इस वीडियो को शूट किया है । प्रियंका कुछ कहते हुए हंस रही हैं । तभी निक उन्हें किस कर लेते हैं ।
Priyanka Chopra and Nick Jonas Jonas spotted at Lavo last night in Singapore! 😉 pic.twitter.com/PXnFRcl8Kt
खबरों की मानें तो प्रियंका और निक ने सगाई कर ली है और सितंबर में दोनों शादी कर सकते हैं । कुछ दिन पहले निक और प्रियंका मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे । तब दोनों के हाथों में एक जैसी रिंग थी ।
इसके अलावा प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' भी छोड़ दी है । प्रियंका ने मेकर्स को यह कहते हुए फिल्म छोड़ी कि उन्हें निक को समय देना है इसलिए वो ये फिल्म नहीं कर सकतीं । फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने इस बात का खुलासा किया था ।