फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच फिल्मों ने करवाया चांद-दूसरे ग्रह का सफर, एक ने दिखाई नील आर्मस्ट्रॉन्ग की कहानी

Mon, 22 Jul 2019 01:33 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 22 Jul 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Before Mission mangal these hollywood movies take us to the moon the martian First Man Apollo 13
द मार्शियन, मिशन मंगल और फर्स्ट मैन का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल फिलहाल में 'साइंस' काफी सुर्खियों में है। एक तरफ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) का चंद्रयान-2 मिशन 22 जुलाई 2019 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर से लॉन्च होगा। तो वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म मिशन मंगल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बता दें कि मिशन मंगल कायदे से तारा शिंदे, एका गांधी, कृतिका अग्रवाल, वर्षा गौड़ा और नेहा सिद्दीकी की कहानी है। गौरतलब है कि बॉलीवुड की इस शुरुआत से पहले हॉलीवुड में कई ऐसी फिल्मे बन चुकी हैं जिसमें चांद या फिर किसी अन्य ग्रह तक का सफर तय किया गया है।

Before Mission mangal these hollywood movies take us to the moon the martian First Man Apollo 13
द मार्शियन - फोटो : सोशल मीडिया

द मार्शियन
2 अक्टूबर 2015 को फिल्म 'द मार्शियन' रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन रिड्ली स्कॉट ने किया था जबकि मैट डैमन ने फिल्म में लीड किरदार निभाया था। फिल्म एक मिशन की कहानी थी जिसमें कैसी- कैसी मुसीबतें लीड किरदार को झेलनी पड़ती हैं। फिल्म को देखने के बाद आप भी जरूर इस सोच में पड़ जाएंगे कि अगर आपके साथ कभी कुछ ऐसा हुआ तो आप क्या करते। बता दें कि फिल्म ने कई अवॉर्ड्स जीते थे।

Before Mission mangal these hollywood movies take us to the moon the martian First Man Apollo 13
फर्स्ट मैन - फोटो : सोशल मीडिया

फर्स्ट मैन
नील आर्म स्ट्रांग की जिंदगी पर बनी फिल्म फर्स्ट मैन 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन डेमियन शैजेल ने किया है। फिल्म में नील आर्म स्ट्रांग की कहानी दिखाई गई है। बता दें कि  नील आर्मस्ट्रॉन्ग चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले शख्स हैं। ऐसे में क्या कुछ चुनौतियां उनके सामने आईं और कैसा रहा वो वक्त जब यह मिशन प्रक्रिया में था। फिल्म इन सब मुद्दों पर ही ध्यान खींचती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Mission mangal these hollywood movies take us to the moon the martian First Man Apollo 13
इन द शैडो ऑफ मून - फोटो : सोशल मीडिया

इन द शैडो ऑफ मून
2007 में रिलीज हुई थी फिल्म इन द शैडो ऑफ मून। फिल्म का डायरेक्शन डेविड सिंगटन और क्रिस्टोफर रिले ने किया था। फिल्म वर्ल्ड सिनेमा ऑडियंस अवॉर्ड जीत चुकी है। फिल्म में अमेरिका द्वारा चांद पर जाने के लिए 1960-1970 में क्या और कैसे प्रयास किए गए थे, ये दिखाती है। फिल्म में कई ओरिजनल फुटेजेस का भी इस्तेमाल किया गया था जो नासा की ओर से मिल गए थे।

विज्ञापन
Before Mission mangal these hollywood movies take us to the moon the martian First Man Apollo 13
अपोलो 13 - फोटो : सोशल मीडिया

अपोलो 13
अपोलो अभियान का चद्रंमा अवतरण का तृतीय मानव अभियान अपोलो 13 था। जिस पर फिल्म बनाई गई थी। अपोलो 13 को 11 अप्रैल 1970 को प्रक्षेपित किया गया था। वहीं फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी। बता दें कि प्रक्षेपण के दो दिन बाद ही इसमे एक विस्फोट हुआ जिसके कारण नियंत्रण यान से ऑक्सीजन का रिसाव शुरू हो गया और बिजली व्यवस्था चरमरा गयी। अंतरिक्ष यात्रियों ने चन्द्रयान को जीवन रक्षक यान के रूप मे प्रयोग किया और पृथ्वी मे सफलता पूर्वक वापिस आने मे सफल रहे। इस दौरान उन्हे बिजली, गर्मी और पानी की कमी जैसी समस्याओं से जुझना पडा लेकिन वे मौत के जबड़े से वापिस सकुशल लौट आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed