{"_id":"5c836d19bdec2213ec621217","slug":"before-wedding-know-akash-ambani-shloka-mehta-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोस्ती से शुरू हुआ था आकाश-श्लोका का प्यार का रिश्ता, परिवार के सामने इस तरह से किया था प्रपोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दोस्ती से शुरू हुआ था आकाश-श्लोका का प्यार का रिश्ता, परिवार के सामने इस तरह से किया था प्रपोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
akash ambani shloka mehta
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी के चंद घंटे पहले मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर की तस्वीरें आई हैं जिसमें घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सजावट में खास फूलों का इस्तेमाल किया गया है। आकाश और श्लोका आज पति-पत्नी बन जाएंगे लेकिन इस रिश्ते की नींव तो बहुत साल पहले ही पड़ गई थी। तो चलिए आपको आकाश और श्लोका की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
2 of 5
akash shloka engagement party
- फोटो : file photo
अंबानी और मेहता परिवार एक दूसरे को बखूबी जानता है। आकाश और श्लोका मुलाकात बचपन में हुई थी और यह कहना गलत नहीं होगा कि उसी समय दोनों एक दूसरे को चुपके-चुपके पसंद करने लगे थे। आकाश और श्लोका की पढ़ाई एक ही स्कूल से हुई। दोनों धीरूभाई आंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ पढ़ते थे। स्कूल में दोनों की खूब अच्छी दोस्ती थी। दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते थे।
3 of 5
akash and shloka
- फोटो : file photo
साल 2009 में दोनों ने स्कूल की पढ़ाई पूरी की। आकाश और श्लोका 12वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद से एक दूसरे को डेट करने लगे थे। बस यहीं से यह तय हुआ कि दोनों एक दूसरे का हाथ थाम लेंगे। इसके बाद वो वक्त भी आया कि जब दोनों को मुंबई छोड़ एक दूसरे से जुदा होना पड़ा। श्लोका आगे की पढ़ाई के लिए प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी चली गईं। वहीं, आकाश भी यूएस की ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन पढ़ाई करने चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
akash and shloka
- फोटो : file photo
इसके बाद श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। अपनी डिग्री पूरी करने के बाद वो भारत लौट आईं और अपने पिता के बिजनेस में उनका साथ देने लगीं। आकाश भी अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ बिजनेस संभालने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
akash and shloka
- फोटो : file photo
रिलाइंस के कई प्रोजेक्ट्स में आकाश ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। भारत लौटने के बाद दोनों के बीच का प्यार और गहरा हो गया। पिछले साल मार्च में आकाश ने श्लोका को गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच प्रपोज किया था, जिसके बाद श्लोका ने शादी के लिए हां की थी और दोनों परिवारों ने ग्रैंड पार्टी सेलिब्रेशन किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।