{"_id":"57f62f1a4f1c1b0b6d26f5cd","slug":"begum-akhtar-birthday-special-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"bday spl: 13 साल की उम्र में रेप का शिकार हुई थी बेगम अख्तर, बेटी को बताया बहन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
bday spl: 13 साल की उम्र में रेप का शिकार हुई थी बेगम अख्तर, बेटी को बताया बहन
Fri, 07 Oct 2016 08:58 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 07 Oct 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज यानी 7 अक्टूबर को गजल की मलिका और महान गायिका बेगम अख्तर का जन्मदिन है। शुद्घ उर्दू का उच्चारण करने वाली बेगम अख्तर दादरा और ठुमरी की साम्राज्ञी हैं। उनके गीतों-गजलों के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है। लेकिन आज हम उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे रोचक पहलुओं के बारे में बताएंगे जिन्हें जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
बेगम अख्तर का 13 साल की उम्र में हुआ था रेप, अपनी बेटी को बताती थीं छोटी बहन
2 of 11
बेगम अख्तर के बचपन का नाम बिब्बी था। वो फैजाबाद के शादीशुदा वकील असगर हुसैन और तवायफ मुश्तरीबाई की बेटी थीं। असगर और मुश्तरी एक-दूसरे से प्यार करते थे। जिसके फलस्वरूप बिब्बी पैदा हुई थीं। मुश्तरीबाई को जुड़वा बेटियां पैदा हुई थीं। चार साल की उम्र में दोनों बहनों ने जहरीली मिठाई खा ली थी। इसमें बिब्बी तो बच गईं लेकिन उनकी बहन का देहांत हो गया था। असगर ने भी मुश्तरी और बेटी बिब्बी को छोड़ दिया था जिसके बाद दोनों को अकेले ही संघर्ष करना पड़ा।
बेगम अख्तर का 13 साल की उम्र में हुआ था रेप, अपनी बेटी को बताती थीं छोटी बहन
3 of 11
बिब्बी का पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगा था। एक बार शरारत में उन्होंने अपने मास्टरजी की चोटी काट दी थी। मामूली पढ़ाई के बावजूद उन्होंने उर्दू शायरी की अच्छी जानकारी हासिल कर ली थी। सात साल की उम्र से उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। वहीं मां मुश्तरी इसके लिए राजी नहीं थीं। उनकी तालीम का सफर शुरू हो चुका था। उन्होंने कई उस्तादों से संगीत की शिक्षा ली। लेकिन ये सफर आसान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेगम अख्तर का 13 साल की उम्र में हुआ था रेप, अपनी बेटी को बताती थीं छोटी बहन
4 of 11
13 साल की उम्र में बिब्बी, अख्तरी बाई हो गई थीं। उसी समय बिहार के एक राजा ने उनका कद्रदान बनने के बहाने उनका रेप कर दिया। इस हादसे के बाद अख्तरी प्रेग्नेंट हो गईं और उन्होंने छोटी सी उम्र में बेटी सन्नो उर्फ शमीमा को जन्म दिया। दुनिया के डर से इस बेटी को वह अपनी छोटी बहन बताया करती थीं। बाद में दुनिया को पता चला कि यह उनकी बहन नहीं बल्कि बेटी है। 15 साल की उम्र में अख्तरी बाई फैजाबादी के नाम से पहली बार मंच पर उतरीं।
विज्ञापन
बेगम अख्तर का 13 साल की उम्र में हुआ था रेप, अपनी बेटी को बताती थीं छोटी बहन
5 of 11
उनकी आवाज में जिंदगी के सारे दर्द साफ झलकते थे। यह कार्यक्रम बिहार के भूकंप पीड़ितों के लिए चंदा इकट्ठा करने के लिए कोलकाता में हुआ था। कार्यक्रम में भारत कोकिला सरोजनी नायडू भी मौजूद थीं। वे अख्तरी बाई के गायन से बहुत प्रभावित हुईं और उन्हें आशीर्वाद दिया। बाद में नायडू ने एक खादी की साड़ी भी उन्हें भेंट में भिजवाई। बेगम अख्तर की शिष्या रीता गांगुली का कहना है कि पहली परफॉर्मेंस के समय अख्तरी बाई की उम्र 11 साल थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।