फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bell Bottom Banned: भारत में हिट रहीं ये फिल्में, लेकिन विदेशों में कर दी गईं बैन, वजह भी जान लीजिए

Tue, 24 Aug 2021 05:44 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 24 Aug 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Bell Bottom Banned: Indian Films That Were Banned In Abroad
बैन फिल्म - फोटो : अमर उजाला

अक्षय कुमार कि फिल्म 'बेल बॉटम' 19 अगस्त को रिलीज हो गई है। भारत में जहां दर्शकों के बीच फिल्म को खूब सराहना मिल रही है, वहीं 3 देशों सऊदी अरब, कुवैत और कतर में इसे बैन कर दिया गया है। इन तीन देशों के सेंसर बोर्ड ने फिल्म के एक सीन पर आपत्ति जताते हुए अपने-अपने देशों में फिल्म को बैन कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी भारतीय फिल्म को दूसरे देश में बैन किया गया हो। ऐसी कई फिल्में हैं जिन्हें भारत में तो खूब तारीफें मिली लेकिन विदेश में फिल्म के कंटेंट और सीन को लेकर काफी विवाद हुआ। चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ भारतीय फल्मों के बारे में जिन्हें आखिरी समय पर विदेशों में न सिर्फ विवादों का सामना करना पड़ा बल्कि फिल्म पर बैन भी लग गया।

Bell Bottom Banned: Indian Films That Were Banned In Abroad
बॉम्बे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉम्बे

साल 1995 में आई फिल्म 'बॉम्बे' बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर हुई कई घटनाओं पर आधारित थी। फिल्म में हिंदू-मुस्लिम लव स्टोरी दिखाई गई है, जिन्हें दंगों के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। फिल्म की विवादित कहानी के चलते इसको सिंगापुर की सरकार ने बैन कर दिया था।

Bell Bottom Banned: Indian Films That Were Banned In Abroad
बॉम्बे - फोटो : सोशल मीडिया

फिजा
ऋतिक रोशन, करिश्मा कपूर और जया बच्चन स्टारर फिल्म फिजा आतंकवाद पर आधारित थी। फिल्म में दिखाया जाता है कि ऋतिक रोशन कैसे आतंकवाद की तरफ मुड़ जाते हैं। इस फिल्म को मलेशिया की सरकार ने बैन कर दिया था। वहां की सरकार का मानना था कि फिल्म में मुसलमानों को लेकर गलत चित्रण किया गया है, जो की पूरी तरह से गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bell Bottom Banned: Indian Films That Were Banned In Abroad
ओह माय गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
ओह माय गॉड
साल 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड जहां देशभर में लोगों को बेहद पसंद आई वहीं अरब देशों ने इस फिल्म पर बैन लगा दिया था। उनका कहना था कि फिल्म का कंटेंट लोगों को आहत कर सकता है। इस फिल्म ने भारत में जमकर वाह वाही बटोरी थी, यहां तक कि बॉक्स ऑफिस पर 
विज्ञापन
Bell Bottom Banned: Indian Films That Were Banned In Abroad
एक था टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

एक था टाइगर
देश ही नहीं विदेशों में भी फिल्म एक था टाइगर ने छप्पर फाड़ कमाई की थी। ये फिल्म एक रॉ एजेंट और एक आईएसआई एजेंट की लव स्टोरी पर आधारित थी। लेकिन पाकिस्तान को फिल्म की स्टोरी कुछ रास नहीं आई और फिल्म को अपने देश में बैन कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed