फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस मंच पर अमिताभ से पिछड़ गए इजरायली पीएम, आखिरकार कहना ही पड़ा मैं निःशब्द हूं

Fri, 19 Jan 2018 04:06 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
Benjamin netanyahu Selfie with Amitabh Bachchan and bollywood can steal your heart
बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए गुरुवार की शाम बेहद खास थी। मौका था भारत के राजकीय मेहमान और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की बॉलीवुड इंडस्ट्री से मुलाकात का। इस मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज कार्यक्रम में मौजूद थे। मगर खासतौर से महानायक अमिताभ बच्चन से मिलकर नेतन्याहू काफी खुश दिखे।
Benjamin netanyahu Selfie with Amitabh Bachchan and bollywood can steal your heart
मुंबई के होटल ताज में हुए इस खास प्रोग्राम में अमिताभ बच्चन समेत ऐश्वर्या बच्चन, अभिषेक बच्चन, करण जौहर, इम्तियाज अली, मधुर भंडारकर, विवेक ओबरॉय, प्रसून जोशी और कई फिल्मी हस्तियां मौजूद थीं। तस्वीर में इजरायली पीएम की पत्नी सारा भी नजर आ रहीं हैं।
Benjamin netanyahu Selfie with Amitabh Bachchan and bollywood can steal your heart
बेंजामिन नेतन्याहू ने अपना भाषण, 'प्यारे दोस्तो, नमस्कार, शैलौम' से शुरू किया। अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए इजरायली पीएम बोले, 'अमिताभ बच्चन के बारे में जानने से पहले मुझे लगता था कि मैं बड़ी हस्ती हूं, बाद में मुझे पता लगा कि उनके पास मुझसे 30 मिलियन (3 करोड़) ज्यादा ट्विटर फॉलोअर्स हैं।अब मैं नि:शब्द हूं'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Benjamin netanyahu Selfie with Amitabh Bachchan and bollywood can steal your heart
बॉलीवुड के प्रति अपनी पसंद बताते हुए नेतन्याहू बोले, 'दुनिया बॉलीवुड को पसंद करती है। इजरायल बॉलीवुड को पसंद करता है और मैं भी आपको पसंद करता हूं'। बॉलीवुड को इजरायल में आमंत्रित करते हुए बेंजामिन ने कहा कि उन्होंने हाल ही में सिनेमा पर एक बिल पास किया है। जिसके साथ ही इस क्षेत्र में 40 लाख शेकल्स निवेश किए गए हैं। नेतन्याहू बोले- आप हमारे देश में आइए, हम सिनेमा में और ज्यादा निवेश करेंगे।'
विज्ञापन
Benjamin netanyahu Selfie with Amitabh Bachchan and bollywood can steal your heart
amitabh bachchan
उन्होंने आगे कहा, 'मैं आप सबके साथ एक सेल्फी लेना चाहता हूं ताकि दुनिया हमारे संबंधों को जाने। उन्होंने अपनी बात, जय हिंद, जय महाराष्ट्र, जय इजरायल से खत्म की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed