शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका वाली फिल्म पठान को लेकर इन दिनों जमकर बवाल मचा हुआ है। फिल्म के पहले गाने 'बेशर्म रंग' को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस पर लोग कड़ी प्रतिक्रिया तो दे ही रहे हैं, साथ ही इस अब इस पर कानूनी पेच भी फंसता दिखाई दे रहा है। हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में दीपिका पादुकोण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी और अब मुंबई में एक और व्यक्ति ने दीपिका समेत निर्माता निर्देशक के खिलाफ भी शिकायत की है।
Pathaan: बिकिनी विवाद में लगातार बढ़ रही रार, दीपिका समेत निर्माता-निर्देशक के खिलाफ अब मुंबई में शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, "पठान फिल्म के 'बेशरम रंग' गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के भगवा परिधान को लेकर साकीनाका पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और अभिनेत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।" हालांकि साथ में यह भी जानकारी दी गई है कि पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।
Mumbai| A complaint has been submitted to Sakinaka Police over the saffron attire of actress Deepika Padukone in 'Besharam Rang' song of Pathaan movie. The complainant has demanded to register FIR against film's producer,director,actor&actress.
Police have yet to register an FIR
'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण ऑरेंज कलर की बिकिनी पहने नजर आईं थीं और इसी के बाद से एक-एक कर कई लोग इस पर यह कहते हुए आपत्ति दर्ज करवा चुके हैं, कि बिकिनी में भगवा रंग का इस्तेमाल कर धार्मिक भावनाएं आहत की गई हैं।
फिल्म पठान एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा लिखित और निर्देशित व आदित्य चोपड़ा द्वारा यशराज बैनर तले बनी 'पठान' को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगी। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।