शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' इस समय लगातार सुर्खियों में है। फिल्म के गाने को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है और यहां तक कि इसे रिलीज न होने देने की मांग भी की जा चुकी है। उधर किंग खान 'पठान' को सफल बनाने की हर संभव कोशिश करते दिख रहे हैं। अब इसी बीच अभिनेता ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर 15 मिनट का #asksrk (शाहरुख खान से पूछो) सेशन रखा, जिसमें उनसे कोई भी सवाल कर सकता था।
Pathaan: प्रशंसक ने पूछी 'पठान' देखने की वजह, शाहरुख खान दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान ने फैंस के लिए रखा 15 मिनट का #asksrk सेशन
सेशन के दौरान ट्विटर पर यूजर्स ने शाहरुख खान से कई सवाल किए और अभिनेता ने भी इन सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। एक यूजर ने अभिनेता से फिल्म के पहले दिन के बिजनेस के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि वह "मैं बिजनेस में नहीं हूं, मेरा बिजनेस आपको एंटरटेन और आपके चेहरे पर मुस्कान लाना है।" वहीं एक यूजर ने डेट के आगे बढ़ाने की मांग भी की क्योंकि 25 जनवरी को उसकी शादी है। इस पर शाहरुख ने मजेदार अंदाज में कहा तुम 26 को शादी कर लो। इसी बीच एक यूजर ने शाहरुख खान से सवाल किया कि "पठान मूवी देखने क्यों जाना चाहिए?"
Bigg Boss 16: क्या 'बिग बॉस 16' के फिनाले को बढ़ाया जाएगा आगे? मेकर्स ने शो को लेकर किया बड़ा खुलासा
क्यों देखनी चाहिए पठान
पठान फिल्म क्यों देखने जाना चाहिए? यूजर के इस सवाल का जवाब भी शाहरुख खान ने मजेदार अंदाज में दिया और लिखा- "मुझे लगता है मजा आएगा इसलिए"।
बात करें फिल्म पठान की तो यह एक एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी अहम किरदार में नजर आएंगे। दरअसल जॉन इस फिल्म में नकारात्मक भूमिका में हैं यानी दोनों अभिनेताओं के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'पठान' हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में 25 जनवरी 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Pathaan Controversy: 'डंकी' तक पहुंचा 'पठान' का विवाद, जबलपुर में शाहरुख की फिल्म के शूट पर विरोध प्रदर्शन