सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'कुछ कुछ होता है' से लेकर 'गुलाम' तक, 1998 में रिलीज हुईं बॉलीवुड की ये छह सुपरहिट फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 02 Jul 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Best Bollywood Films Release In 1998 Kuch Kuch Hota Hai Bade Miyan Chote Miyan Major Saab
बॉलीवुड - फोटो : Social Media

भारत के लोग हमेशा से मनोरंजन प्रेमी रहे हैं। और इनमें सबसे बड़ा मनोरंजन का साधन रहा है फिल्में। सिनेमा ने लोगों की इस बात को बखूबी समझा है। इसी वजह 90 के दशक में सिनेमा में बहुत प्रयोग किए गए। इस दौर में कई कलाकारों ने बॉलीवुड में अपने कदम रखे। साल 1998 बॉलीवुड के काफी उतार-चढाव वाला रहा। एक तरफ इस साल जहां कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, वहीं कई बड़ी फिल्मों ने मुंह की भी खाई। खैर आपको साल 1998 में रिलीज होने वाली सबसे अच्छी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताएंगे।

Trending Videos
Best Bollywood Films Release In 1998 Kuch Kuch Hota Hai Bade Miyan Chote Miyan Major Saab
सोल्जर - फोटो : Social Media

सोल्जर
बॉबी देओल और प्रीति जिंटा की सुपरहिट फिल्म सोल्जर साल 1998 में रिलीज हुई थी। बॉबी देओल एक्शन फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की करने बाद बॉलीवुड में बड़े स्टार बनते जा रहे थे। सोल्जर फिल्म ने उनके करियर की एक नई ऊंचाई दी। इस फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 5.49 लाख की कमाई की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Bollywood Films Release In 1998 Kuch Kuch Hota Hai Bade Miyan Chote Miyan Major Saab
कुछ कुछ होता है - फोटो : Social Media

कुछ कुछ होता है
शाहरुख खान का ग्राफ 90 के दशक में सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा था। उनकी ज्यादातर फिल्में सुपरहिट हो रही थीं। साल 1998 में भी वो एक बेहतरीन फिल्म कुछ कुछ होता है लेकर आए। इस रोमांटिक लव स्टोरी ने लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में रानी मुखर्जी और काजोल ने शाहरुख का साथ दिया। ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

Best Bollywood Films Release In 1998 Kuch Kuch Hota Hai Bade Miyan Chote Miyan Major Saab
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : Social Media

बड़े मियां छोटे मियां
गोविंदा और अमिताभ बच्चन के डबल रोल वाली इस कॉमेडी फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया। एक रोल में जहां गोविंदा और अमिताभ पुलिस वाले थे, वहीं उनका डबल रोल शहर के सबसे शातिर चोर का। इस फिल्म में दोनों अभिनेताओं ने बेहतरीन काम किया। 

विज्ञापन
Best Bollywood Films Release In 1998 Kuch Kuch Hota Hai Bade Miyan Chote Miyan Major Saab
प्यार तो होना ही था - फोटो : Social Media

प्यार तो होना ही था
यह अजय देवगन और काजोल की कॉमेडी, रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन ने एक चोर का किरदार निभाया। फिल्म में काजोल धोखा दे चुके अपने ब्वॉयफ्रेंड को ढ़ूंढने के लिए पेरिस से इंडिया आती हैं। फ्लाइट में उनकी मुलाकात अजय देवगन से होती है जो उनके पर्स में चोरी किया हुआ हीरा रख देते हैं लेकिन ये पर्स चोरी हो जाता है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed