साल 2002 बॉलीवुड के लिए काफी उतार- चढ़ाव वाला रहा। उस साल कम ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े। उस साल सलमान खान और शाहरुख खान जैसे स्टार्स की कई फिल्में रिलीज हुईं। हालांकि इनमें भी शाहरुख की फिल्म देवदास ने हाथ मारते हुए सबसे ज्यादा कमाई की। इसके बाद एक बार फिर सिनेमा में विक्रम भट्ट ने डिनो मोरिया और बिपाशा बसु के साथ एक हॉरर फिल्म का प्रयोग किया जो सुपरहिट रहा। ये दोनों के करियर की सबसे बड़ी फिल्म रही। चलिए अब आपको बताते हैं 2002 में रिलीज हुईं कुछ खास फिल्मों के बारे में।
साल 2002: 'देवदास' और 'राज' हुईं सुपरहिट, 'कांटे' और 'हमराज' ने भी दिखाया कमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांटे
अमिताभ बच्चन, सुनील शेट्टी, संजय दत्त और लकी अली जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म में गैंग्स्टर्स की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यही वजह रही है कि ये साल 2002 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई।
देवदास
साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म देवदास में देव और पारो की प्रेम कहानी को दिखाया गया। संजय लीला भंसाली की यह फिल्म 1955 में बनी 'देवदास' की रीमेक थी। 1955 की देवदास को बिमल रॉय ने डायरेक्ट किया था और बिमल की 'देवदास' में दिलीप कुमार थे। वहीं भंसाली वाली में शाहरुख खान नजर आए थे। शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित फिल्म देवदास में शाहरुख खान के अलावा माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन और जैकी श्रॉफ नजर आए थे। इस फिल्म ने साल 2002 में सबसे ज्यादा कमाई की थी।
राज
साल 2002 में बनी हॉरर फिल्म, जिसका निर्देशन विक्रम भट्ट तथा निर्माण मुकेश भट्ट ने किया था। फिल्म में डीनो मोरिया और बिपाशा बसु एक युवा दंपत्ति की भूमिका निभाते हैं जो अपने टूटते वैवाहिक जीवन को संभालने के लिए ऊटी आते हैं। मगर जल्द ही बिपाशा को यह एहसास होता है कि उनके इस नए घर में एक प्रेतात्मा का भी वास है।
मां तुझे सलाम
फिल्म ‘मां तुझे सलाम’ की बात करें तो ये फिल्म एक आर्मी के मेजर प्रताप सिंह की कहानी पर आधारित थी, जिन्होंने बॉर्डर के पास स्थित एक क्षेत्र में कुछ स्थानीय लोगों की मदद से दुश्मन देश के बड़ी आतंकी घुसपैठ को नाकाम कर दिया था। उस वक्त भारत और पकिस्तान के बीच काफी तनाव चल रहा था। फिल्म में मेजर प्रताप सिंह के रोल में सनी देओल नजर आए थे। इस फिल्म में तब्बू और अरबाज खान भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का डायलॉग ‘दूध मांगोगे तो खीर देंगे कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे’ काफी फेमस हुआ था।