बॉलीवुड के गाने तो हमेशा से ही पॉपुलर रहे हैं लेकिन आज के दौर में हरियाणवी गानों का जादू भी लोगों के सिर पर चढ़कर बोलता है। खासतौर पर पार्टियों में तो इनकी जबरदस्त धूम देखने को मिलती है। आज हर किसी के मुंह से हरियाणवी गाना सुनने को मिल जाएगा। तो चलिए जानते हैं साल 2022 में कौन से हरियाणवी गाने रहे शीर्ष पांच में।
Haryanvi Song: इन पांच हरियाणवी गानों ने 2022 में मचाई खूब धूम, यूट्यूब पर पार किया मिलियन्स का आंकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिप्सी सॉन्ग
इस साल रिलीज हुआ सॉन्ग जिप्सी आपने भी जरूर सुना होगा। ये गाना आते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। जहां इस पर जमकर रील्स बनाई गईं तो वहीं ये गाना पार्टियों की भी रौनक रहा। हरियाणवी कलाकार प्रांजल दहिया और दिनेश गोलन के इस गाने को 218 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
बर्थडे सॉन्ग
शादी की पार्टी हो या जन्मदिन की बधाई देना हो सोशल मीडिया पर इस बार हरियाणवी के 'बर्थडे' सॉन्ग ने खूब धूम मचाई। इस गाने को लेकर कितना क्रेज है इसका पता इस बात से ही चलता है कि अब तक 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
भरतार सॉन्ग
इस साल के हरियाणी टॉप ट्रेंडिंग सॉन्ग की बात करें तो 'भरतार' गाने को भी काफी सुना गया। हरियाणवी सिंगर और एक्टर सुमित गोस्वामी के इस गाने को फैंस का खूब प्यार मिला है और इसको यूट्यूब पर तकरीबन 25 मिलियन के आस-पास व्यूज मिले हैं।
गाड़ी के पीछे गाड़ी और झोटे
इस साल रिलीज हुआ हरियाणवी सॉन्ग 'झोटे' भी खूब पॉपुलर रहा। ये गाना लोगों ने हाथ के हाथ लिया और इसे काफी पसंद किया गया। व्यूज की बात करें तो इस गाने को अब तक 11 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं 'गाड़ी के पीछे गाड़ी' सॉन्ग को भी तकरीबन 10 मिलियन व्यूज मिले हैं।